फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumer suffering due to cut, wait for the rain saying engineer on the phone

Bareilly News: उपभोक्ता कटौती से बेहाल, फोन पर अभियंता कह रहे बारिश का कीजिए इंतजार

Sat, 17 Jun 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Consumer suffering due to cut, wait for the rain saying engineer on the phone
बरेली। शहरवासियों को मौसम के साथ ही बिजली कटौती की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बार-बार शिकायत करने वाले उपभोक्ताओं से कहा जा रहा है कि सिस्टम ओवरलोड है। ट्रांसफार्मर गर्म हो जाते हैं। लोड मैनेजमेंट करने के लिए फीडरवार कुछ-कुछ देर के लिए कटौती की जा रही है। बारिश होते ही लोड घटेगा और आपूर्ति में सुधार दिखेगा। इसलिए बारिश होने तक इंतजार कीजिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को फाॅल्ट से डेलापीर के 5 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। दोपहर 2 से 4 बजे तक आपूर्ति न मिलने से पांच हजार लोगों को पसीना बहाना पड़ा। राजेंद्र नगर में एक घंटे तक आपूर्ति नहीं मिली। 10 हजार लोग प्रभावित हुए। बीडीए कॉलोनी, सिविल लाइंस, सुभाषनगर और किला के फीडरों पर हुए फाॅल्ट से 50 हजार आबादी प्रभावित रही। बार-बार ट्रिपिंग से लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

बिजली लाइन में फाॅल्ट से राजेंद्रनगर और डेलापीर की आपूर्ति दोपहर 2 बजे बाधित हो गई। राजेंद्रनगर को डीडीपुरम से वैकल्पिक आपूर्ति देकर चालू करा दिया गया, लेकिन डेलापीर की आपूर्ति 4 बजे के बाद बहाल हुई। सीबीगंज,लोहिया विहार, मढ़ीनाथ, किला फीडर पर भी आपूर्ति प्रभावित रही। सूफी टोला, बानखाना, पवन विहार, हरुनगला, जगतपुर, दुर्गानगर में ट्रिपिंग ने परेशान किया। गर्मी से पहले ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि नहीं हो पाने का खामियाजा जनता भुगत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed