फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of Qutubkhana bridge will start from today

कुतुबखाना पुल निर्माण का काम आज से शुरू होगा

Fri, 16 Sep 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:57 AM IST
सार

कुतुबखाना पुल का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।इस बीच व्यापारियों ने पुल निर्माण का विरोध तेज कर दिया है।बृहस्पतिवार को हैदराबाद की कंपनी ने पिलर्स के निर्माण के लिए खोदाई को मशीनें लगा दीं।

विज्ञापन
Construction of Qutubkhana bridge will start from today

विस्तार

बरेली। कुतुबखाना पुल का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। स्मार्ट सिटी और सेतु निगम के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कार्यस्थल का निरीक्षण किया। सारी व्यवस्था ठीक पाई गई। इस बीच व्यापारियों ने पुल निर्माण का विरोध तेज कर दिया है। उन्होंने कई जगह बैनर लगा दिए हैं। इनमें पुल का निर्माण शुरू होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

करीब दस माह की जद्दोजहद के बाद कुतुबखाना पुल का निर्माण शुरू होने जा रहा है। बृहस्पतिवार को हैदराबाद की कंपनी ने पिलर्स के निर्माण के लिए खोदाई को मशीनें लगा दीं। कोहाड़ापीर और कोतवाली दोनों ही साइड में पिलर्स के लिए खोदाई शुरू होगी। सेतु निगम की टीम इस पूरे कार्य की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

इधर, व्यापारियों ने पुल निर्माण के विरोध में जगह-जगह बैनर लगा दिए हैं। इनमें पुल का निर्माण शुरू होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी गई है। व्यापारियों का कहना है कि यहां पुल की आवश्यकता नहीं है। पुल बनने से उनका कारोबार चौपट हो जाएगा। यहां मेट्रो की आवश्यकता है। पुल निर्माण रद्द किया जाए। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए प्रशासन निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed