फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of culvert started at Bisalpur crossing

Bareilly News: बीसलपुर चौराहे पर पुलिया का निर्माण शुरू

Sun, 25 May 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Construction of culvert started at Bisalpur crossing
बरेली। महापौर उमेश गौतम ने पूजन करते हुए शनिवार को बीसलपुर चौराहे पर पुलिया का निर्माण शुरू कराया। यहां काम तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। पुलिया बनने के बाद नौ वार्डों को जलभराव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पुलिया के लिए स्थानीय लोग कई साल से मांग उठा रहे थे। यह सड़क लोक निर्माण विभाग की है। नगर निगम की ओर से पुलिया निर्माण का आग्रह करने पर विभाग ने बजट न होने का हवाला दिया। लोगों को हो रही इस दिक्कत को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

इसके बाद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने नगर निगम निधि से 82 लाख रुपये देने पर सहमति दी। मामूली ट्रैफिक डायवर्जन के साथ शनिवार को यहां काम शुरू करा दिया गया। शनिवार को पूजन के दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भगत सिंह, सहायक अभियंता राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वार्डों को मिलेगी राहत
आकाशपुरम, सहसवानी टोला, एजाजनगर, चक महमूदनगर, रोहली टोला, सूफीटोला, चकमहमूद, रबड़ी टोला व एजाजनगर में पुलिया चोक होने पर जल भराव होता था। महापौर ने बताया कि पुलिया बनने के बाद इन वार्डों में जलभराव नहीं होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed