फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction done without map approval, notice issued

Bareilly News: बिना नक्शा स्वीकृत हुए कराया निर्माण, नोटिस जारी

Fri, 12 Jul 2024 06:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Construction done without map approval, notice issued
आंवला। बिना नक्शा स्वीकृत कराए बिना अनुमति के दशकों पुराने खस्ताहाल लिंटर पर दूसरी मंजिल का निर्माण कराने पर मकान स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही मामले में भवन स्वामी को शुक्रवार सुबह कार्यालय में दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। मोहल्ला जाटवपुरा वार्ड-2 के मुकेश कुमार सागर ने एसडीएम नहने राम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि उनके सामने 40 साल पुराना 1050 वर्ग फुट में पुराना व्यवसायिक भवन है। इसमें ईंटों का लिंटर पड़ा हुआ है, जो कि खस्ता हालत में है। बरसात में टपकता भी है। लिंटर का मसाला टूटकर नीचे गिरता रहता है। इसी लिंटर के छज्जे की तीन साइडों पर भवन मालिक तसलीम दूसरी मंजिल का निर्माण करा रहे हैं। निर्माण के बाद छज्जे पर वजन बढ़ने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। साथ ही निर्माण कार्य बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed