{"_id":"6ad28a2ac0d02a37e70faa98","slug":"construction-begins-on-a-121-meter-long-road-at-a-cost-of-21-lakh-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-103263-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 21 लाख से 121 मीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 21 लाख से 121 मीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू
विज्ञापन
सड़क निर्माण करते कारीगर
- फोटो : पीडब्ल्यडी एनएच
पार्क, तराई जंगल, रामगंगा की सीमा को जोड़ता है यह मार्ग
सिरौली। कस्बे के मोहल्ला सईंदान में पक्की सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने बताया कि रूपचंद्र सोलंकी के घर से होते हुए होली चौक होकर यह सड़क पार्क तक पक्की बनेगी। 121 मीटर लंबी सड़क 21 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार होगी। ठेकेदार आरिफ हुसैन ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य तय समय सीमा के अंदर पूरा होगा। कार्य शुरू होने से आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है।
बता दें कि यह इलाका अति व्यस्ततम क्षेत्र में आता है। इसी सड़क से पार्क, तराई जंगल, रामगंगा की सीमा जुड़ी हुई है। यह मार्ग बेहद जर्जर था, जिसके नवीनीकरण को एक अरसे से लोग प्रयासरत थे। क्षेत्र में ठाकुर प्रमोद सिंह, जगदीश कश्यप, रामेश्वर दयाल वर्मा आदि ने नगर पंचायत प्रशासन का आभार जताया है। संवाद