{"_id":"68c377ed6fd97fbe730bbbbd","slug":"constable-suspended-for-dealing-in-unclaimed-bodies-at-the-postmortem-house-in-bareilly-2025-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली में लावारिश लाशों का सौदा करने के आरोप में सिपाही निलंबित, पोस्टमॉर्टम हाउस के कर्मचारी को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली में लावारिश लाशों का सौदा करने के आरोप में सिपाही निलंबित, पोस्टमॉर्टम हाउस के कर्मचारी को हटाया
Fri, 12 Sep 2025 07:06 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:06 AM IST
सार
बरेली के पोस्टमॉर्टम हाउस पर शवों के सौदे से संबंधित वीडियो और ऑडियो वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। एसएसपी ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया। वहीं सीएमओ ने एक कर्मचारी को वहां से हटा दिया है।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस बरेली
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से लावारिश लाशों का सौदा करने के आरोपी कोतवाली में तैनात सिपाही नरेंद्र प्रताप को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। मामले से जुड़े ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस पर तैनात एजेंसी के कर्मचारी को सीएमओ ने हटा दिया है। जांच के लिए संयुक्त टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि शहर और दूसरे जिलों में स्थित मेडिकल कॉलेजों को जिला अस्पताल की मोर्चरी से लावारिश लाशें बेची जा रही हैं। नियमानुसार मोचर्री व पोस्टमॉर्टम हाउस पर आने वाली लावारिश लाशों का 72 घंटे में अंतिम संस्कार कर देना चाहिए। आरोप है कि पोस्टमॉर्टम हाउस पर तैनात कर्मचारी सुनील व सिपाही नरेंद्र की मदद से लावारिश लाशों को मेडिकल कॉलेज वालों के हाथ 40 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक में बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- नेपाल में फंसे भारतीयों ने लगाई मदद गुहार: हिंसा के बीच काठमांडू में हैं बदायूं के 23 श्रद्धालु, कल होगी वापसी
विज्ञापन
कागजों में दिखा देते थे शवों का अंतिम संस्कार
ये लोग कागजों पर ऐसे शवों का फर्जी अंतिम संस्कार दिखाकर अनुदान भी हड़प लेते थे। सुनील एक ठेका एजेंसी का कर्मचारी है जो पोस्टमॉर्टम करने वाली टीम का सहयोग करता है। वीडियो में वही सौदेबाजी करता दिख रहा है। सीएमओ के आदेश पर उसे हटा दिया गया है। वहीं एसएसपी अनुराग आर्य ने सिपाही नरेंद्र प्रताप को निलंबित कर दिया है जो सौदेबाजी के साथ ही इंस्पेक्टर को साधने की बात कह रहा है।
टीम करेगी मामले की जांच
गिरोह में अन्य जिम्मेदार लोग भी जुड़े बताए जा रहे हैं। इसलिए एसएसपी ने डीएम से बात करके एक कमेटी से इसकी जांच कराने की संस्तुति की है। इसमें पुलिस विभाग से एसपी सिटी व सीओ एलआईयू और स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी सीएमओ शामिल रहेंगे।
गिरोह में अन्य जिम्मेदार लोग भी जुड़े बताए जा रहे हैं। इसलिए एसएसपी ने डीएम से बात करके एक कमेटी से इसकी जांच कराने की संस्तुति की है। इसमें पुलिस विभाग से एसपी सिटी व सीओ एलआईयू और स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी सीएमओ शामिल रहेंगे।