{"_id":"640412d8cb7c4a35bb024985","slug":"constable-in-depression-after-being-threatened-by-lucknow-girl-then-committed-suicide-in-shahjahanpur-up-2023-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरंग बातें और ब्लैकमेल: सैलरी मुझे दो... नहीं तो जेल भिजवा दूंगी, लखनऊ की युवती की धमकी पर सिपाही ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरंग बातें और ब्लैकमेल: सैलरी मुझे दो... नहीं तो जेल भिजवा दूंगी, लखनऊ की युवती की धमकी पर सिपाही ने दी जान
Sun, 05 Mar 2023 09:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Mar 2023 09:40 AM IST
सार
शाहजहांपुर के अल्हागंज थाने में तैनात रहे सिपाही की लखनऊ की युवती अपर्णा से इंस्टाग्राम के जरिये मुलाकात हुई। अंतरंग बातें होने के बाद युवती सिपाही को ब्लैकमेल करने लगी। युवती के धमकाने पर सिपाही अवसाद में आ गया था और खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
मृतक सिपाही का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के अल्हागंज थाने में तैनात रहे सिपाही केशव कुमार की लखनऊ की अपर्णा नाम की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। अंतरंग बातें होने के बाद युवती केशव को ब्लैकमेल करने लगी। वह तनख्वाह मांगने के साथ ही जेल भिजवाने की धमकी देती थी।
शुक्रवार शाम मेरठ से आए केशव के पिता रामकुमार ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ जिले के थाना खरखौदा के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी किराना व्यापारी रामकुमार का पुत्र 23 वर्षीय केशव अल्हागंज थाने में सिपाही था।
2021 में आरक्षी के पद पर नियुक्त होने के बाद उसकी अल्हागंज थाने में पहली पोस्टिंग थी। 26 फरवरी की शाम केशव ने बाईपास स्थित किराये के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी थी। उसका शव अगले दिन परिजनों के आने के बाद फंदे से उतारा गया था। परिजन शव लेकर मेरठ चले गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम केशव के पिता रामकुमार ने अल्हागंज थाने पहुंचकर लखनऊ उत्तरी कमिश्नरेट निवासी अपर्णा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कराया है। रामकुमार ने रिपोर्ट में कहा है कि केशव का संपर्क इंस्टाग्राम के जरिये अपर्णा से हुआ था। फिर दोनों बातचीत करने लगे।

Trending Videos
अब अपर्णा बेटे को ब्लैकमेल कर रही थी। केशव से तनख्वाह मांगती थी। न देने पर जेल भिजवाने और नौकरी छुड़वाने की धमकी देती थी। इसके चलते केशव तनाव में रहने लगा था। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर ही केशव ने फंदे से लटककर जान दे दी।
पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच कर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।- संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात