Bareilly News: सिपाही ने घर में घुसकर मां-बेटी से की अश्लील हरकतें, महिला के कपड़े फाड़े; रिपोर्ट दर्ज
भमोरा थाना क्षेत्र का रहने वाला सिपाही किसी दूसरे जिले में तैनात है। आरोप है कि वह यहां रहकर लोगों पर फर्जी मुकदमे कराता है। 24 अगस्त की रात में उसने एक घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी से अश्लील हरकतें कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के रहने वाला सिपाही अपने छह साथियों के साथ देर रात दरवाजा खुलवाकर जबरन एक महिला के घर में घुस आया। महिला की आरोप है कि सिपाही ने उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर सिपाही समेत सात लोगों पर भमोरा पुलिस ने रिपोर्ट कर ली है।
गांव निवासी शख्स ने एसएसपी को बताया कि वह 24 अगस्त की रात घर में सो रहे थे। तभी भमोरा निवासी सिपाही सुरकेश पुलिस की वर्दी पहनकर शानू, विजय, संजय, देवेंद्र और दो अज्ञात लोगों के साथ आया और दरवाजा पीटने लगा। दरवाजा खोलते ही उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे लेकर थाने गई।
ये भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग: महंत ने कहा- अगर पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट तो करेंगे अनशन
आरोप है कि सुरकेश व उसके साथी उसके घर में घुस गए। वहां उसकी पत्नी और बेटी से अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध पर पत्नी के कपड़े फाड़ दिए। शोर-शराबा के बाद जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फरार हो गए। बताया कि सुरकेश की पुलिस कैप उसके घर में ही छूट गई। आरोप है कि किसी दूसरे जिले में तैनात सिपाही बरेली में ही रहकर लोगों पर फर्जी मुकदमे कराता है।