{"_id":"64f1c0bcf5298a20b507eef1","slug":"constable-entered-the-house-and-did-obscene-acts-with-the-woman-in-bareilly-2023-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिपाही ने घर में घुसकर मां-बेटी से की अश्लील हरकतें, महिला के कपड़े फाड़े; रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिपाही ने घर में घुसकर मां-बेटी से की अश्लील हरकतें, महिला के कपड़े फाड़े; रिपोर्ट दर्ज
Fri, 01 Sep 2023 04:15 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Sep 2023 04:15 PM IST
सार
भमोरा थाना क्षेत्र का रहने वाला सिपाही किसी दूसरे जिले में तैनात है। आरोप है कि वह यहां रहकर लोगों पर फर्जी मुकदमे कराता है। 24 अगस्त की रात में उसने एक घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी से अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन
भमोरा थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के रहने वाला सिपाही अपने छह साथियों के साथ देर रात दरवाजा खुलवाकर जबरन एक महिला के घर में घुस आया। महिला की आरोप है कि सिपाही ने उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर सिपाही समेत सात लोगों पर भमोरा पुलिस ने रिपोर्ट कर ली है।
विज्ञापन
गांव निवासी शख्स ने एसएसपी को बताया कि वह 24 अगस्त की रात घर में सो रहे थे। तभी भमोरा निवासी सिपाही सुरकेश पुलिस की वर्दी पहनकर शानू, विजय, संजय, देवेंद्र और दो अज्ञात लोगों के साथ आया और दरवाजा पीटने लगा। दरवाजा खोलते ही उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे लेकर थाने गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग: महंत ने कहा- अगर पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट तो करेंगे अनशन
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि सुरकेश व उसके साथी उसके घर में घुस गए। वहां उसकी पत्नी और बेटी से अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध पर पत्नी के कपड़े फाड़ दिए। शोर-शराबा के बाद जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फरार हो गए। बताया कि सुरकेश की पुलिस कैप उसके घर में ही छूट गई। आरोप है कि किसी दूसरे जिले में तैनात सिपाही बरेली में ही रहकर लोगों पर फर्जी मुकदमे कराता है।