फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Conspiracy to overturn Tanakpur-Bareilly Passenger failed

ट्रेन पलटाने की साजिश: रेलवे ट्रैक की कैंची में भरे मिले पत्थर, इमरजेंसी ब्रेक लेकर रोकी टनकपुर-बरेली पैसेंजर

Mon, 02 Jun 2025 03:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 03:24 PM IST
सार

बरेली में ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई। किसी ने बरेली-पीलीभीत रेलखंड पर दोहना के पास रेलवे ट्रैक की कैंची में पत्थर भर दिए। ट्रैक क्लियर न होने के शक पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका, तब इसकी जानकारी हुई। 

विज्ञापन
Conspiracy to overturn Tanakpur-Bareilly Passenger failed
रेलवे ट्रैक की कैंची में भरे मिले पत्थर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुराफाती तत्वों ने रविवार रात बरेली-पीलीभीत रेलखंड पर भोजीपुरा थाना क्षेत्र के दोहना में 05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन पैसेंजर ट्रेन को पलटने की साजिश की। शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक की कैंची में पत्थर भर दिए और दो स्थानों पर टीआरडी लाइन अर्थ लाइन को क्षतिग्रस्त कर उसके लोहे के एंगल को ट्रैक पर रख दिया। लोको पायलट ने शक होने पर इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोक दिया। इससे हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन


टनकपुर-बरेली जंक्शन पैसेंजर ट्रेन टनकपुर से प्रतिदिन रात 9:30 बजे टनकपुर से चलने के बाद 12:55 बरेली जंक्शन आती है। यह ट्रेन रविवार रात 11:58 बजे दोहरा स्टेशन के पास पहुंची थी। लोको पायलट को ट्रैक क्लियर न होने की शक हुआ और उसने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोक दिया। नीचे उतर कर देखा तो ओएचई का 8-टीडीआर और 4-टीडीआर अर्थ लाइन क्षतिग्रस्त थी। अर्थ लाइन के लोहे के एंगल को क्षतिग्रस्त करने के बाद रेल लाइन पर डाल दिया गया था। रेल ट्रैक की कैंची में पत्थर भरे हुए थे। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो विवाहिता भूल बैठी परिवार, तीन साल की बेटी पर भी नहीं आया तरस, उठाया ये कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर जीआरपी अभिषेक शर्मा और भोजीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 20 मिनट के बाद रेल लाइन को क्लियर कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया है। मामले में आरपीएफ, जीआरपी और भोजीपुरा पुलिस संयुक्त जांच कर रही है। इंस्पेक्टर अभिषेक शर्मा ने बताया कि खुराफाती तत्वों की हरकत है। ट्रैक पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। साजिश करने वालों की तलाश की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले 
टनकपुर-पीलीभीत-बरेली रेलखंड पर पहले भी इस तरह की वारदात होती रही हैं। गौर करने की बात यह है कि हालिया घटनाओं में एक का भी खुलासा नहीं हो सका है। बरेली-टनकपुर रेलखंड में हाफिजगंज थाने के दिवनापुर हॉल्ट के पास 17 नवंबर 2024 को रेलवे ट्रैक पर 1.25 मीटर लंबा और 31 किलो वजनी लोहे का टुकड़ा रख कर ट्रेन पलटने की शाजिस हो चुकी है। 

इससे पहले 13 जनवरी को बरेली-टनकपुर रेलखंड में बिजौरिया स्टेशन के पास बरेली सिटी-टनकपुर पैसेंजर को पलटने की साजिश की गई थी। खुराफातियों ने रेलवे ट्रैक पर भारी-भरकम पत्थर रख दिए थे। इससे पहले बरेली-टनकपुर रेलखंड में ही खुराफातियों ने पटरियों के 15 पेंड्रोल क्लिप खोलकर ट्रेनों को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed