{"_id":"69fba07bb7e10fe9ea096926","slug":"consolidation-accountant-arrested-while-taking-bribe-bareilly-news-c-4-bly1053-879228-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फरीदपुर में रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फरीदपुर में रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
Thu, 07 May 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 07 May 2026 01:41 AM IST
सार
बरेली के फरीदपुर में बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की। किसानों की शिकायत पर टीम ने चकबंदी लेखपाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी चकबंदी लेखपाल
- फोटो : विभाग
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार रात नौ बजे चकबंदी लेखपाल अजय तेवतिया को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसने कितनी घूस ली, यइ स्पष्ट नहीं हो सका है। आरोप है कि वह मनचाहा चक देने का झांसा देकर किसानों से 20 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक की वसूली करता था। उसके पास फरीदपुर क्षेत्र के मल्लहपुर और रहपुरा गांवों का प्रभार है। इन गांवों में वर्ष 2010 से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
किसान कबीरुल हसन, जाकिर अली और मोहम्मद उवैस की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई की और आरोपी को बरेली ले आई। चकबंदी लेखपाल अजय तेवतिया बुलंदशहर का निवासी है और वर्ष 2016 में नौकरी में आने के बाद से बरेली जिले में तैनात था। उसकी पत्नी सरकारी शिक्षक है। इंस्पेक्टर प्रवीन सान्याल ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन