फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress gave ticket to Usha Gangwar from Nawabganj

विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने उषा गंगवार को नवाबगंज से दिया टिकट

Fri, 21 Jan 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Congress gave ticket to Usha Gangwar from Nawabganj
बरेली। कांग्रेस ने अपने 41 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें बरेली की नवाबगंज विधानसभा सीट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उषा गंगवार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने तीन दिन पहले ही दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि वाली उषा गंगवार पहली बार 2002 में भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। 2006 में सपा की सरोज यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया तो उषा गंगवार दोबारा जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर काबिज हुईं। 2012 में वह बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ीं, लेकिन दूसरे स्थान पर रहीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा है कि पार्टी ने पूरी ईमानदारी के साथ कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान रखते हुए प्रत्याशियों का चयन किया है। जो लोग दूसरे दलों से कांग्रेस में शामिल हुए हैं, पार्टी ने उनका भी सम्मान रखा है। इनमें जो लोग चुनाव जीतने में सक्षम हैं, उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed