फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress demonstrated over the shortage of fertilizers

खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Tue, 07 Dec 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated over the shortage of fertilizers
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन।
जिला और ब्लाक मुख्यालयों पर सरकार विरोधी नारे लगाए
विज्ञापन

बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर खाद की किल्लत को लेकर जिला और ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। महानगर कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया है।
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार किसान विरोधी हैं। इन सरकारों में किसानों का दमन हुआ है। अब भाजपा की सरकारों को किसान उखाड़ फेंकेगा। अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि किसान एक ओर प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। ऊपर से प्रदेश में खाद की किल्लत किसानों के लिए पीड़ा का सबब बन गई है। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान हाजी इस्लाम बब्बू, विजय मौर्य, योगेश जौहरी, हर्षित दुबे, बिलाल कुरैशी, धीरज दीक्षित, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी के निर्देश पर जिले के समस्त ब्लाक मुख्यालयों और खेतों और खाद विक्रय केंद्रों पर प्रदर्शन व सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में जिला महासचिव जिया उर रहमान, जुनैद हसन, निशाकत अली, ब्लाक अध्यक्ष मंजूर अंसारी के साथ बिथरी ब्लाक नरियावल केंद्र पहुंचे, जो बंद मिला। फिर वहीं पर कांग्रेसजनों ने नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इसी तरह प्रत्येक ब्लाक पर ब्लाक अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रदर्शन व नारेबाजी की गई। इसमें अब्दुल समद, तहसीन, कस्तूरी सिंह, मोहम्मद आलम, तालिब हुसैन, रफीक अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed