फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress angry over Rahul-Priyanka's arrest, burnt effigy of government

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, सरकार का पुतला फूंका

Fri, 02 Oct 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Congress angry over Rahul-Priyanka's arrest, burnt effigy of government
प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मार्च निकालकर नारेबाजी, सड़क जाम करने की कोशिश

विज्ञापन
बरेली। हाथरस जाते समय यमुना एक्सप्रेस वे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी व उनके साथ धक्का मुक्की की घटना से आक्रोशित कांग्रेेेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने शहर में मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क जाम करने की भी कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने हाथरस के पीड़ित परिवार को इंसाफ देने और प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहमत गंज चौराहा स्थित जिला कार्यालय से पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए कंपनी बाग चौक पर पहुंचे। यहां पर सभी कांग्रेसी सड़कों पर बैठ गए और मार्ग बाधित कर दिया। इसी बीच भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गीतेश कपिल ने सड़क पर बैठे हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उठाया और उन्हें समझा कर हटा दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी और पूर्व प्रदेश सचिव अनुज गंगवार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदर्शन में राज शर्मा, हेमेंद्र, दिनेश दद्दा, मोहम्मद अकरम सैफी, इमरान रजा, डॉ हरीश गंगवार, अवनीश बख्शी टोनू, दीपक वाल्मीकि, महेंद्र सिंह, सुरेश बाबू बाल्मीकि, गौरव सिंह, प्रकाश चंद्र भुर्जी, साहिब सिंह, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में चौकी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सदय नवाब मुजाहिद हसन खां ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पुतला फूंकने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता चौकी चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए, जिनमे प्रमुख रूप से रामदेव पांडेय, मोनू पांडेय, विष्णु शर्मा, डॉ. नीतू शर्मा, प्रभातगिरी गोस्वामी, सौरभ राठी, बिलाल कुरैशी, पारस शुक्ला, अवनीश चौबे, हर्ष बिसारिया, फरहान अली, कादिर खान, सकलैन पठान, दिनेश गोला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed