UP Nikay Chunav 2023: बरेली में कांग्रेस और बसपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन, भाजपा में असमंजस बरकरार
बरेली में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में यानी 11 मई को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल है। एक दिन पहले कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में रविवार को मेयर पद के लिए कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केबी त्रिपाठी रविवार सुबह करीब 11 बजे प्रस्तावक और समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे। उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। केबी त्रिपाठी ने अपनी जीत का दावा किया।
इसके बाद बसपा प्रत्याशी मोहम्मद युसुफ भी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। इनसे पहले शुक्रवार को सपा समर्थित उम्मीदवार संजीव सक्सेना ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है।
दूसरे चरण में होना है चुनाव
बरेली में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 24 अप्रैल नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख है। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, 27 को नाम वापसी, 28 अप्रैल को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। 11 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी।
शनिवार तक मेयर पद के 34 नामांकन बिके
शनिवार को मेयर पद के लिए एक और पार्षद पद के लिए 67 नामांकन बिके। जिले में चार नगर पालिका और 15 नगर पंचायतें हैं। अध्यक्ष पद के लिए 32 व सदस्य पद के लिए 81 नामांकन बिके। अब तक नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 474 व 2159 नामांकन पत्र बिके। मेयर पद के लिए 34 व पार्षद पद के लिए 825 नामांकन बिक चुके हैं।