{"_id":"65f94b4da3ef43478203aa60","slug":"condition-of-victim-girl-critical-again-who-lost-both-legs-and-one-arm-in-bareilly-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: शोहदे की करतूत से दोनों पैर और एक हाथ गंवाने वाली छात्रा की हालत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: शोहदे की करतूत से दोनों पैर और एक हाथ गंवाने वाली छात्रा की हालत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Tue, 19 Mar 2024 01:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:52 PM IST
सार
बरेली के सीबीगंज इलाके में शोहदे ने छेड़खानी के विरोध पर छात्रा को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था। जिससे उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गया था। यह घटना 10 अक्तूबर 2023 को हुई थी। अब छात्रा की हालत फिर से बिगड़ गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज इलाके में ट्रेन के आगे धक्का दिए जाने से दोनों पैर और एक हाथ गंवाने वाली छात्रा की हालत फिर बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा की बायीं जांघ में पस बनने से उसकी हालत बिगड़ी है। परिजनों ने उसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह थी घटना
10 अक्तूबर 2023 को सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को गांव के ही शोहदे ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसे ट्रेन के धक्का दे दिया था। इससे उसके दोनों पैर व एक हाथ कट गया था। उस दिन छात्रा का जन्मदिन था। उसने सहेली के घर पर केक काटा। इसके बाद अपने घर लौट रही थी। रास्ते में उसके साथ दिल दहला देने वाली वारदात हो गई थी। इस मामले में आरोपी युवक और उसका पिता जेल में बंद है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा का कई दिनों तक वेंटिलेटर पर उपचार चला था। सेप्टिक फैलने से जांघ के पास से चिकित्सकों को उसके दोनों पैरों को काटना पड़ा था। कई दिनों बाद उसकी उसकी हालत में सुधार हुआ। तब उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। बीते दिनों ही उसने हेल्पर की मदद से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी, लेकिन अब उसके जांघ के पास फिर से पस पड़ने से हालत बिगड़ गई है। फिलहाल उसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन