फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaint of filing fake Vakalatnama, demand for cancellation

Bareilly News: फर्जी वकालतनामा लगाने की शिकायत, निरस्त करने की मांग

Sun, 24 May 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 24 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Complaint of filing fake Vakalatnama, demand for cancellation
आंवला। उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अधिवक्ता के नाम से फर्जी वकालतनामा लगाए जाने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता ने एसडीएम से शिकायत कर वकालतनामा निरस्त कराने की मांग की है। गौटिया राजपुर कलां निवासी अधिवक्ता हरिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नूरपुर गांव के बंटवारे से जुड़े करीब पांच साल पुराने मामले में उनके नाम से किसी अन्य अधिवक्ता ने एसडीएम कोर्ट में फर्जी व गलत वकालतनामा लगा दिया। उन्होंने बताया कि न्यायालय से जब प्रतिवादी पक्ष को समन जारी हुए तो संबंधित लोग उनके पास पहुंचे, तब मामले की जानकारी हुई। अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने संबंधित पक्ष की कभी पैरवी नहीं की, न ही वे उनसे पहले कभी मिले हैं। वकालतनामे पर लिखावट, हस्ताक्षर और आईडी उनके मूल दस्तावेजों से मेल नहीं खाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed