फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaint against schools running without recognition

Bareilly News: बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ शिकायत

Wed, 20 Aug 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Complaint against schools running without recognition
मीरगंज। क्षेत्र में चल रहे बिना मान्यता स्कूलों के खिलाफ ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शेरगढ़ के गांव धर्मपुरा के नरेंद्र पाल, भानुप्रताप, महेशपाल आदि ने शिकायत में बताया कि यहां कई स्कूल ऐसे हैं, जो कक्षा पांच की मान्यता लेकर कक्षा दस तक की कक्षाएं चला रहे हैं। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर मोटी फीस वसूली जा रही है। इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि स्कूल संचालक से सांठगांठ कर उन्हें क्लीन चिट दे दी। इस कारण क्षेत्र में दर्जनों स्कूल चल रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी शेरगढ़ मुकेश भारती से पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed