{"_id":"689a59e818e1a615d906cf63","slug":"complainant-of-illegal-occupation-beaten-up-report-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105113-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध कब्जे की शिकायत करने वाले को पीटा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध कब्जे की शिकायत करने वाले को पीटा, रिपोर्ट
विज्ञापन
नवाबगंज। सरकारी भूमि पर कब्जा कर पक्का निर्माण करने की शिकायत से नाराज दबंगों ने एक युवक को रास्ते में घेकर मारपीट की। इस मामले में पीड़ित ने थाना नवाबगंज में पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे से सटे रिछोला-किफायतुल्ला गांव में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ग्राम समाज की भूमि है। गांव के मोहम्मद वसीम का आरोप है कि इस भूमि पर गांव के ही दबंगों ने कुछ माह पूर्व अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया था। रविवार की रात दबंग इस भूमि पर हुए पक्के निर्माण कर लिंटर डाल रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने तहसीलदार से फोन पर की। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां से सीमेंट, रेता, बजरी आदि अपने कब्जे में लिया है। आरोप है कि इससे गुस्साए ग्राम प्रधान के पति मुमताज अहमद, उसके भाई सुराज अहमद, सैफ, सुरेंद्र गंगवार ने उसे गांव में ही पुलिस चौकी के पास घेरकर पीटा। साथ ही उसकी कार में तोड़फोड़ की। कोतवाल अरुण कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप, शिकायत
आंवला। होलिका दहन की जगह पर कब्जा करके मकान का निर्माण कराए जाने की शिकायत एसडीएम से की गई है। डप्टाश्यामपुर गांव निवासी राजपूत ने एसडीएम से शिकायत की है कि उनके गांव के कुछ लोग ग्राम समाज की व होलिका दहन की जमीन पर सरकारी गूल तोड़कर कब्जा करके मकान बनाने का काम कर रहे हैं। आरोपियों ने कई साल पहले भी इसी तरह से भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की थी, पर प्रशासन ने मौके पर जाकर कब्जा करने से रोक दिया था। एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। संवाद