{"_id":"5a25a9514f1c1b9e678bfa5f","slug":"commissioner-to-be-strict-on-ban-on-synthetic","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंथेटिक मांझे पर पाबंदी को लेकर कमिश्नर सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंथेटिक मांझे पर पाबंदी को लेकर कमिश्नर सख्त
बरेली।
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमिश्नर डॉ. पीवी जगनमोहन ने सिंथेटिक मांझे/सीसी लेपित पतंग डोरी, नायलॉन पतंग डोरी एवं चाइनीज मांझे के निर्माण, भंडारण, उपयोग एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने मंडल के चारों जिलों में सिंथेटिक मांझे पर लगाई गई पाबंदी को पूरी तरह से लागू करने के आदेश दिए हैं। कहा, किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कमिश्नर की ओर से अपर आयुक्त (प्रशासन) रामसूरत ने बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के डीएम और एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि सिंथेटिक मांझा किसी भी हाल में बाजार में नहीं बिकना चाहिए। चाइनीज मांझे का भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई की जाए। मांझे के भंडारण की शिकायत मिलने पर तुरंत टीमों को मौके पर भेजा जाए। नायलान पतंग डोरी भी खतरनाक है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। शासन के गृह अनुभाग से भी मांझे पर पाबंदी लगाने के आदेश पर सख्ती से अमल कराने को निर्देश आए हैं। शासन के आदेश का पालन कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।