Bareilly News: कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने संभाला पदभार, कहा- हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा योजनाओं का लाभ
2008 बैच की आईएएस सौम्या हाल में बलिया में डीएम के पद पर तैनात थी। शासन ने 27 फरवरी को कमिश्नर संयुक्ता समद्दार को बाध्य प्रतीक्षा पर भेजने के बाद इनका स्थानांतरण बरेली कमिश्नर के पद पर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली मंडल की नवागत कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे सर्किट हाउस पहुंचकर पदभार संभाला। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकताएं ही उनकी प्राथमिकताएं हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
कमिश्नर ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। स्मार्ट सिटी के सभी कामों को समय से कराएंगे। होली सौहार्दपूर्ण तरीके से हो इसके लिए उन्होंने लोगों से अपील भी की और कहा कि तैयारियों को लेकर बैठक करेंगी।
विकास कार्यों की ली जानकारी
उन्होंने कहा कि जल्द ही मंडल के बाकी जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समन्वयता के साथ काम किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने डीएम शिवाकांत द्विवेदी, बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स व सीडीओ जग प्रवेश के साथ बैठक कर विकास कार्यों की जानकारी ली।