फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   commando standing behind cm yogi gasped and fell down at stage in Pilibhit

Pilibhit News: मुख्यमंत्री योगी के भाषण के दौरान पीछे खड़ा कमांडो गश खाकर गिरा, साथी ने संभाला

Tue, 02 Apr 2024 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Apr 2024 05:33 PM IST
सार

पीलीभीत के रामा इंटर कॉलेज में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मंगलवार दोपहर को जब मुख्यमंत्री योगी संबोधित कर रहे थे। उसी वक्त उनके पीछे खड़ा कमांडो गश खाकर गिर गया। साथी सुरक्षा कर्मियों ने उसे संभाला। 

विज्ञापन
commando standing behind cm yogi gasped and fell down at stage in Pilibhit
मंच पर मुख्यमंत्री के पीछे खड़ा कमांडो गश खाकर गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर सियासी समीकरण साधे। उनके  कार्यक्रम में गर्मी का असर भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान उनके पीछे खड़ा एक कमांडो गश खाकर गिर गया। 

विज्ञापन


यह देख अन्य सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और संभालते हुए कुर्सी पर बैठा दिया। इससे वहां पर एकाएक खलबली मच गई। काफी देर तक कमांडो कुर्सी पर बैठा रहा। बता दें कि कार्यक्रम के समय तेज धूप और गर्मी भी काफी थी। संभावना जताई जा रही है कि इसी के चलते सुरक्षा कर्मी गश खाकर गिर गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विपक्षी दलों पर बरसे सीएम योगी 
प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी ने अपना संबोधन भारत माता की जय के साथ किया। उन्होंने आदि गंगा गोमती के उद्गम स्थल को नमन किया। करीब 30 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने जिले के विकास की तस्वीर और जिले की पहचान के जिक्र के साथ विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। माफियाराज का खात्मा। सुशासन, सुरक्षा और कानून व्यवस्था की बात की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बाघ का स्मृति चिह्न भी भेंट किया।

commando standing behind cm yogi gasped and fell down at stage in Pilibhit
सीएम योगी को भेंट की गई बांसुरी - फोटो : अमर उजाला

...बाघ, बांसुरी और भगवान कृष्ण 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और आर्थिक पहचान का जिक्र भी किया। कहा कि यहां की बांसुरी की मधुर ध्वनि के साथ कृष्ण कन्हैया का स्मरण कराने वाले हस्तशिल्पी। एक तरफ यहां टाइगर की हुंकार होती है और दूसरी ओर बांसुरी की मधुर तान भी देखने को मिलती है। जब पीलीभीत की बात आती है तो वहां के अन्नदाता किसान, युवाओं और समग्र समाज के विकास के लिए जो कुछ भी हो पाएगा। सरकार करेगी, इसमें कोई कोताही नहीं होगी।

आधे घंटे से ज्यादा समय तक खड़ा रहा हेलीकॉप्टर
दोपहर 1:40 बजे मुख्यमंत्री का काफिला सभा स्थल से सीधे पुलिस लाइन पहुंचा। यहां से उन्हें बदायूं के लिए प्रस्थान करना था। इसी बीच हेलीकाप्टर में तकनीकि खराबी आने की चर्चा शुरू हो गई। बाद में हवाई रूट क्लीयर न होने का पता चला। इस वजह से आधे घंटे से अधिक समय तक मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन परिसर में खड़ा रहा। दोपहर करीब 1:50 बजे उनका हेलीकाप्टर बदायूं के लिए उड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed