फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   collision between Scorpio car and van on Delhi Highway many people injured

Bareilly News: दिल्ली हाईवे पर स्कॉर्पियो और वैन की भीषण टक्कर, पांच लोग घायल

Sat, 10 Aug 2024 01:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Aug 2024 01:00 PM IST
सार

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर शनिवार को हादसा हो गया। रुकुमपुर गांव के नजदीक हाईवे पर स्कॉर्पियो और इको वैन की टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
collision between Scorpio car and van on Delhi Highway many people injured
Car Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर माधोपुर रेलवे पुल के पास दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दौरान एक कार में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काबू पाया। घटना में दोनों गाड़ियों में सवार पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह लगभग 6:00 बजे रुकमपुर पुल से बरेली जाने वाले रास्ते पर दो कार भिड़ गईं। इस टक्कर में चालक अमरपाल यादव गांव दीनपुर थाना शहजाद नगर जिला रामपुर सहित दो अन्य लोग और दूसरी गाड़ी में ज्ञान सिंह व कुलदीप घायल हो गए। फिलहाल, निजी अस्पताल में इलाजरत घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने रास्ते में लगे जाम को खुलवाकर आवागमन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रुकुमपुर गांव से बरेली रोड पर इको कार और स्कॉर्पियो गाड़ी में आमने सामने टक्कर हो गई थी। इससे इको कार में लगा सिलिंडर लीक हो गया। पुलिस ने फायर सर्विस की गाड़ी को बुला लिया। फायर ब्रिगेड ने समय रहते ही आग को बुझा लिया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed