फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cold wave intensifies after snowfall

पहाड़ोें पर बर्फ पिघलने से शीतलहर में तेजी

Fri, 26 Jan 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 26 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
cold wave intensifies after snowfall
cold wave
पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से मैदानी इलाकों में धूप निकलने के बाद भी शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। यह सिलसिला कम से कम चार दिन तक रहेगा। गुरुवार को सुबह हल्के कोहरे के बाद दिन में धूप खिली। मगर, ठंडी हवाएं चलने से सर्दी से राहत नहीं मिली। 29 जनवरी तक आसमान साफ रहेगा। आधी रात से सुबह तक कोहरा पड़ सकता है। अब बारिश के फिलहाल आसार नहीं हैं।   
विज्ञापन

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में पिछले दिनों जमकर बर्फबारी हुई थी। अब वहां दिन में कड़क धूप खिलने से बर्फ पिघलने लगी है। उत्तर पश्चिम हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में दिन में धूप निकलने के बाद भी शीतलहर का प्रकोप है। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 20.1 और रात का 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आधी रात से सुबह तक कोहरे का प्रकोप भी देखा गया। शुक्रवार को भी सुबह हल्के कोहरे और दिन में धूप निकलने की भविष्यवाणी मौसम वैज्ञानिकोें ने की है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि बीते सप्ताह से मौसम में तब्दीली आई है। अब तक दिन में चटक धूप खिल रही थी, लेकिन हाल ही में पहाड़ों की बर्फ पिघलने से ठंडी हवाएं चलने से धूप की तीव्रता कम रहेगी। 29 जनवरी तक सुबह-शाम कोहरे का प्रकोप रहेगा। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। बारिश के आसार नहीं है, लेकिन इसके बाद मौसम अचानक बदलेगा। ठंड अभी एक बार फिर वापसी कर सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed