फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CMO office officer arrested taking bribe in Bareilly

Bareilly: सीएमओ दफ्तर का प्रशासनिक अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, आपसे कोई घूस मांगे तो इन नंबरों पर करें शिकायत

Thu, 06 Jun 2024 05:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Jun 2024 05:03 PM IST
सार

बरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी को रिश्वत लेना भारी पड़ गया। एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। उसने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पर रिपोर्ट लगाने के एवज में तीन हजार रुपये रिश्वत ली थी। 

विज्ञापन
CMO office officer arrested taking bribe in Bareilly
आरोपी देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सीएमओ दफ्तर का प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पास करने के नाम पर तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी करप्शन टीम उसे कोतवाली ले गई। वहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


इज्जतनगर के आलोक नगर निवासी रामकृष्ण ने एंटी करप्शन सीओ को बताया कि उनके चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल की पत्रावली सीएमओ कार्यालय में गई हुई थी। संबंधित पटल की जिम्मेदारी सीएमओ कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह के पास है। 
विज्ञापन


पत्रावली पास न होने पर उन्होंने देवेंद्र सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि फाइल पास कराने के लिए तीन हजार रुपये देने होंगे। रामकृष्ण ने रिश्वत देने में असमर्थता जताई तो देवेंद्र सिंह ने कहा कि फिर तुम्हारा काम नहीं हो सकेगा। मजबूरी में रामकृष्ण ने हामी भर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ धुलवाए तो रंग हुआ गुलाबी 
एंटी करप्शन की टीम रामकृष्ण से मिले इनपुट पर डीएम कार्यालय से मिले दो गवाहों के साथ रिश्वत देने के तय स्थान सीएमओ कार्यालय पहुंची। यहां कक्ष संख्या 18 में अपनी सीट पर बैठे देवेंद्र को जैसे ही रामकृष्ण ने तीन हजार रुपये दिए, टीम ने देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। तत्काल ही देवेंद्र के हाथ धुलवाए गए। नोटों पर लगे केमिकल की वजह से पानी व हाथों का रंग गुलाबी हो गया। टीम देवेंद्र को कोतवाली ले गई। वहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

कमरे की ली गई तलाशी
आरोपी देवेंद्र सिंह मुरादाबाद जिले के थाना सिविल लाइन अंतर्गत रामगंगा विहार कॉलोनी का निवासी है। बरेली में वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जनकपुरी में किराये पर रह रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके कमरे की तलाशी ली गई। बताते हैं कि कोई खास क्लू पुलिस को यहां से नहीं मिल सका।

इन नंबरों पर करें शिकायत
अगर कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी (गैर राजपत्रित) आपसे किसी काम के बदले घूस मांगे तो उसे हर्गिज न दें। ऐसे मामले में एंटीकरप्शन बरेली के सीओ यशपाल सिंह के सीयूजी मोबाइल नंबर 9454405475 और एंटीकरप्शन थाने के प्रभारी के नंबर 9454401653 के नंबर पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। पुलिस लाइन गेट स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) कार्यालय पर जाकर भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed