फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi will address the enlightened class conference in Badaun tomorrow

लोकसभा चुनाव 2024: प्रबुद्ध वर्ग को साधेंगे सीएम योगी, कल बदायूं क्लब में बुद्धिजीवियों को करेंगे संबोधित

Mon, 01 Apr 2024 01:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 01:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बदायूं क्लब में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पहले कृष्णा लॉन में यह सम्मेलन प्रस्तावित था। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। उन्होंने स्थान भी परिवर्तित कर दिया। 

विज्ञापन
CM Yogi will address the enlightened class conference in Badaun tomorrow
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में बुद्धिजीवियों के साथ रिश्ता जोड़कर भाजपा के लिए मत प्रतिशत बढ़ाने की मुहिम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बदायूं क्लब के मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सेना, पुलिस, प्रशासन, न्यायपालिका के सेवानिवृत्त अधिकारी के अलावा डाक्टर, इंजीनियर, चार्टड एकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, अधिवक्ता, इंटर व डिग्री कॉलेजों के शिक्षक सम्मेलन में शामिल होंगे। इनकी संख्या करीब 1500 रहेगी।      

विज्ञापन

 
भाजपा संगठन प्रबुद्ध वर्ग को प्रभावी वोटर मानता है। इनके जरिए दूसरे मतदाताओं का विचार परिवर्तन हो सकता है। इसी उम्मीद में मुख्यमंत्री ने  प्रबुद्ध वर्ग को साधने की मुहिम छेड़ी  है। वह मुरादाबाद मंडल के अमरोहा में प्रबुद्ध  वर्ग का सम्मेलन कर चुके हैं। अब बरेली मंडल के बदायूं, पीलीभीत, बरेली में 2 अप्रैल को सम्मेलन प्रस्तावित हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के जिला मीडिया  प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया कि 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री लखनऊ से विशेष हेलीकॉप्टर से आएंगे। एक ही दिन में तीन जिलों की चार लोकसभा सीटों में चुनावी बिगुल फूंकेंगे और मतदताओं को को भी साधेंगे। वह सबसे पहले सुबह 11.35 से 12.35 तक पीलीभीत, दोपहर 1.40 से 2.40 बजे तक बदायूं और 3.40 से 4.40 तक बरेली में प्रबुद्ध सम्मेलन को  संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से स्थान में हुआ परिवर्तन 
बदायूं के कृष्णा लॉन को सुरक्षा के लिहाज से अधिकारियों ने खारिज कर दिया था। इसलिए बदायूं क्लब को चुना गया। यहां पर आने जाने के लिए द्वार अलग हैं। बुद्धिजीवियों और मुख्यमंत्री  का प्रवेश अलग-अलग द्वार से होगा। सुरक्षा के एहतियाती इंतजाम यहां पर आसानी से हो सकेंगे।

डीएम-एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण 
डीएम मनोज कुमार ने रविवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन में बने हेलीपैड स्थल व बदायूं क्लब में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ केशव कुमार सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed