फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi in Pilibhit today To gift 66 projects to the district and address a public meeting

सीएम योगी आज पीलीभीत में: जिले को 66 परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा को करेंगे संबोधित

Mon, 29 Jun 2026 07:32 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 29 Jun 2026 07:32 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीलीभीत जिले का दौरा करेंगे। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पतरासा कुंवरपुर गांव में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान सीएम योगी जिले को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।  

विज्ञापन
CM Yogi in Pilibhit today To gift 66 projects to the district and address a public meeting
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीलीभीत के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह कार्यक्रम के दौरान जिले को 569.11 करोड़ रुपये की लागत वाली 66 विकास परियोजनाओं का भी एलान करेंगे। इनमें विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री का पीलीभीत में करीब एक घंटे का प्रवास रहेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जिले में बसे करीब 4,693 बंगाली और पूर्वांचल के परिवारों को उनकी भूमि का भौमिक (मालिकाना) अधिकार पत्र भी सौंपेंगे। साथ ही बंगाली समाज के 106 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र देकर उन्हें देश के पूर्ण नागरिक होने का अधिकार भी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास 
मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:20 बजे हेलिकॉप्टर से बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर पहुंचेंगे। हेलीपैड से वह सड़क मार्ग से जनसभा स्थल जाएंगे। करीब 11:30 बजे से एक घंटे तक जनसभा का कार्यक्रम होगा। वह बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पट्टों का वितरण करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 12:30 बजे सभा स्थल से रवाना होकर 12:35 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 12:40 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से मुरादाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था 
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। 
 

CM Yogi in Pilibhit today To gift 66 projects to the district and address a public meeting
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफिंग करते एसपी - फोटो : संवाद
चार एएसपी, 10 सीओ समेत 1100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसमें चार एडिशनल एसपी समेत करीब 1100 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

वीवीआईपी सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूरे कार्यक्रम स्थल और आवागमन मार्ग पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। सुरक्षा के लिए चार एडिशनल पुलिस अधीक्षक, 10 क्षेत्राधिकारी (सीओ), 47 थाना प्रभारी, 144 उपनिरीक्षक, 41 महिला उपनिरीक्षक, 624 कांस्टेबल और 94 महिला कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। 

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, नौ ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और 34 ट्रैफिक कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 118 एआईयू कर्मियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक कंपनी पीएसी और 10 फायर टेंडर भी तैनात रहेंगे।
 

दूसरे जिलों से बुलाया गया पुलिस बल 
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए शाहजहांपुर, बरेली और बदायूं से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। वहीं कुछ सुरक्षा कर्मी लखनऊ मुख्यालय से भी जिले में पहुंचेंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को इनर कार्डन, आउटर कार्डन और वीआईपी कार्डन में विभाजित किया गया है। 

तीनों स्तरों पर अलग-अलग पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की चूक की संभावना न रहे। पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों का सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण भी किया है।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों की लगातार निगरानी रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed