फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath visit to Bareilly today

मुख्यमंत्री योगी आज बरेली में: सुरक्षा में 1200 पुलिसकर्मी तैनात, सुबह आठ से शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन

Wed, 10 Jan 2024 06:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 06:20 AM IST
सार

Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली पहुंचेंगे। वह शहरवासियों को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। बरेली क्लब मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर पुलिस प्रशासन देर रात तक तैयारियों में जुटा रहा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में 1200 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit to Bareilly today
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली में रहेंगे। यहां लगभग साढ़े तीन हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। साथ ही मंडलीय समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति जानेंगे। इससे पहले वह शाहजहांपुर में ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के चलते उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने जाएंगे। मुख्यमंत्री उनके पैतृक आवास पर सुबह 11:45  बजे पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


शहर में मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रमों की वजह से यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन सुबह आठ से शाम छह बजे तक लागू रहेगा। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाइपास होते हुए जा सकेंगे। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जाएंगे।
विज्ञापन


बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होकर निकलेंगे। नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए जा सकेंगे। बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहे से बड़ा बाइपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा अलीगढ़ होकर आवागमन कर सकेंगे। रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन नेशनल हाईवे से बड़ा बाइपास से होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टनगर से संचालित होंगे परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के वाहन
परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होंगे। बिलवा पुल व नैनीताल की ओर से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से लखनऊ की ओर जा सकेंगे। नैनीताल से आगरा की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाइपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद होकर गंतव्य को जा सकेंगे। 

विलयधाम-पीलीभीत की ओर से बदायूं एवं आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से मिलक, रामपुर शाहबाद होकर गंतव्य को जा सकेंगे। लखनऊ की ओर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से होकर गुजर सकेंगे।

इज्जतनगर से शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन
इज्जतनगर स्टेशन तिराहा से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। मिनी बाइपास होकर गंतव्य को जा सकेंगे। रामगंगा तिराहा-बदायूं की ओर से आने वाले वाहन सुभाषनगर रोड पर नहीं जाएंगे। उनको रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बुखारा मोड़ से भारी वाहन लाल फाटक की ओर नहीं जाएंगे। मिनी बाइपास से भारी वाहन चौपुला की ओर नहीं जाएंगे।

विलयधाम पर भी नाकाबंदी
विलयधाम से कोई भारी वाहन बैरियर-2 की ओर नहीं आने दिया जाएगा। नवदिया झादा से कोई भारी वाहन डोहरा मोड़ की ओर नहीं आने दिया जाएगा। इन्वर्टिस तिराहे से भारी वाहन सेटेलाइट तिराहे की ओर नहीं आ सकेंगे। पुराने बस अड्डे से रोडवेज बसें नावल्टी चौराहा, अय्यूब खां चौराहा से चौपला पुल होकर जाएंगी। मानपुर से कोई भारी वाहन सुरेश शर्मा नगर की ओर नहीं आने दिया जाएगा। सेटेलाइट बस अड्डे से रोडवेज बसें नकटिया होते हुए जाएंगी।

सीएम की सुरक्षा में 1200 पुलिसकर्मी
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में 1200 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। एसपी सिटी सुरक्षा व्यवस्था व एसपी ट्रैफिक रूट व्यवस्था के प्रभारी बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा त्रिस्तरीय रहेगी। सीएम के आसपास एनएसजी कमांडो व अन्य एजेंसियों के अधिकारी रहेंगे। प्रशासन ने अधिकतर होटल अधिग्रहित कर लिए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से बरेली जोन के जिलों से एक हजार पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। 

दो जोन, चार सेक्टर और सात सब सेक्टर में कार्यक्रम स्थलों को बांटकर सुरक्षा व यातायात संबंधी ड्यूटी लगाई गई है। आठ एएसपी, 16 सीओ भी जोन व सेक्टर स्तरीय व्यवस्था में लगाए गए हैं। कई पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में लगाए गए हैं जो टोह लेने के साथ ही अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed