फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath says now the world wants to come to Ayodhya

रामभक्तों के लिए बड़ा एलान: सीएम योगी बोले- रामलला के दर्शन करने अयोध्या आइए, सारा खर्च जनप्रतिनिधि उठाएंगे

Wed, 10 Jan 2024 01:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 01:58 PM IST
सार

Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों के लिए बड़ा एलान किया है। बुधवार को बरेली पहुंच मुख्यमंत्री ने लोगों को अयोध्या आने के लिए न्योता दिया। कहा कि 22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आइए। विधायक सांसद के जरिए अयोध्या आइए। सारी व्यवस्था जनप्रतिनिधि कराएंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says now the world wants to come to Ayodhya
बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों को 22 जनवरी के बाद राम मंदिर के दर्शन करने के लिए अयोध्या आने का न्योता दिया है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि आपके जन प्रतिनिधि और संगठन के लोग जो योजना बनाएंगे, उस कार्यक्रम के तहत आप अयोध्या आएं। अपने-अपने विधायक व सांसद से संपर्क कर 22 जनवरी के बाद की तिथि अभी से तय करा लें। वह खर्चा उठाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए मैं उनसे कहूंगा कि वह कुछ गाड़ियां बुक करा देंगे और तिथि बताएंगे।

विज्ञापन


बरेली क्लब में जिले की 3405 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करने के साथ जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि ...अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए आप तैयार है न? जनता ने हां में जवाब दिया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि जन प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम के अनुसार यहां से अयोध्या के लिए आइए और आराम से लखनऊ में रुकिए। सांसद-विधायक साथ होंगे तो जलपान, भोजन भी कराएंगे। अयोध्या में दर्शन करवाने की व्यवस्था भी हम लोग करेंगे।
विज्ञापन


Nath Corridor: बरेली को नई पहचान देगा नाथ कॉरिडोर, फोरलेन होंगी सड़कें, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में लोग अयोध्या का नाम लेने से डरते थे। उन्हें लगता था कि अयोध्या का नाम ले लेंगे तो उन पर कलंक लग जाएगा, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। 500 वर्षों की तपस्या और संघर्ष समाप्त हो चुका है। आज पूरी दुनिया अयोध्या आना चाहती है। अब अयोध्या में सड़क, हवाई और रेल कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि अब नये भारत के नये उत्तर प्रदेश में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भक्तों को त्रेतायुगीन अयोध्या के दर्शन होंगे।

CM Yogi Adityanath says now the world wants to come to Ayodhya
सीएम योगी का स्वागत करते जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

14 जनवरी से स्वच्छता कार्यक्रम चलाएं, 16 से रामोत्सव मनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 से 21 जनवरी तक लोग अपने नगर, गांव, वार्ड, मोहल्ले में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाएं। कहीं कूड़ा न रहे। ऐसे सफाई करें जैसे दीपावली से पहले आप अपने घरों की करते हैं। आज जैसे प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं वैसे ही कल आपके नगर में घर विराजमान होंगे, इसी दृष्टि से सफाई करना है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के अलावा 16 जनवरी से हर गांव, नगर में राम नाम संकीर्तन, अखंड रामायण के कार्यक्रम की तैयारी कीजिए। रामलीला का मंचन कीजिए और 22 को बड़ी स्क्रीन लगाकर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव देखिए। उस दिन सार्वजनिक अवकाश होगा। उस दिन अपने-अपने गांव, नगर में भंडारे का आयोजन कीजिए। शाम को घरों, मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों में दीप जलाकर नई दीपावली मनाएं। 

'अब कर्फ्यू नहीं, कांवड़ यात्रा निकलती है'
सीएम योगी ने कहा कि बरेली में कर्फ्यू के दौरान मेरा भी यहां आने का कार्यक्रम था। लेकिन आने नहीं दिया गया। कहा कि बरेली में अब जो कर्फ्यू लगाएगा, उसपर कर्फ्यू लगेगा। उन्होंने कहा कि पहले अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर में कर्फ्यू लगते थे। अब कर्फ्यू नहीं लगता है। अब कावड़ यात्रा निकलती है। यही बदलता उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि पहले बेटी स्कूल, बाजार नहीं जा पाती थी। क्योंकि जिनकी सरकार थी वे अपराधियों को सुरक्षा देते थे। लेकिन अब सब सुरक्षित हैं। देश में कहीं जाइए बताइए उत्तर प्रदेश से हूं तो लोग खुश होते हैं।

रोजगार के नाम पर वसूली बंद हुई
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले रोजगार के नाम पर एक परिवार पूरे प्रदेश में जाकर नौजवानों से वसूली करता था। हमारी सरकार ने पिछले छह वर्ष में छह लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। एक करोड़ 75 लाख से अधिक नौजवानों को निजी क्षेत्र में नौकरी दी है। आज ओडीओपी की बात पूरे प्रदेश में हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार बहन-बेटियों के लिए खतरा बनने वाले शरारती तत्वों को प्रश्रय देती थी। आज उन शरारती तत्वों के लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस खतरा बनी हुई है। आज तख्ती लगाकर अपराधी बख्शने की मांग करते हैं।

बरेली व शाहजहांपुर बनेंगे सेफ सिटी
मुख्यमंत्री ने जनसभा के बाद विकास भवन में मंडल के जिलों की समीक्षा करने के बाद कहा कि शाहजहांपुर व बरेली को सेफ सिटी के रूप में विकसित करना है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद बदायूं, पीलीभीत को भी सेफ सिटी के रूप में कैसे विकसित कर सकते हैं, इस बारे में भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ सरकार की योजना नहीं होगी बल्कि आमजन की भी भागीदारी रहेगी।

सेफ सिटी के इस प्रोजेक्ट में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से हम शहर की सुरक्षा, सड़क ट्रैफिक की व्यवस्था व स्वच्छता को ध्यान में रखकर कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। जल्द ही इसका एक स्वरूप देखने को मिलेगा। जन प्रतिनिधियों ने सुझाव व प्रस्ताव दिए हैं। कई स्वीकृत हो चुके हैं और कई पर विचार हो रहा है। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर चारों जिलों का उनकी अनंत संभावनाओं को देखते हुए विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed