{"_id":"dc5a3a80be506e7e46286569d177a433","slug":"cm-to-inaugurate-the-four-lane-will-bareilly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन का उद्घाटन करके बरेली आएंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन का उद्घाटन करके बरेली आएंगे सीएम
बरेली
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 26 फरवरी को बदायूं फोरलेन का उद्घाटन करते हुए बरेली आएंगे। उनके कार्यक्रम के मद्देनजर सड़क को पूरा कराने के लिए तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने उनके कार्यक्रम को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। बदायूं से बरेली फोरलेन का पहले उद्घाटन करेंगे। उसके बाद ही वह रोड से बरेली आएंगे। इसीलिए रोड साइड पर अभी से तैयारी की जा रहीं हैं। इतना ही नहीं रोड साइड के लोहिया गांवों को चमकाने के लिए बरेली और बदायूं दोनों जिलों के ग्रामीण विकास से जुड़ी अधिकारी जुट गए है।
सड़क मार्ग से सीएम के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक और विकास विभाग के अधिकारी सड़क किनारे के गांवों में काम कराने में जुट गए हैं। आशंका है कि किसी भी लोहिया तथा अन्य गांवों का औचक निरीक्षण करने के दौरान विकास की उपेक्षा न दिखे। इसीलिए पेंशन, सड़क, आवास तथा अन्य सपा सरकार की प्राथमिकता वाली सुविधाओं पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव से एक साल पहले मुख्यमंत्री पुरानी घोषणाओं को पूरा कराने में जुटे हुए हैं। इसीलिए बरेली जिले में तीन साल पहले की गईं घोषणाओं को पूरा कराने में अधिकारी जुट गए हैं। लाल फाटक पर ओवरब्रिज सहित कुछ घोषणाएं केंद और रेल सरकार से जुड़ी होने के कारण वहां के अफसरों से संपर्क किया जा रहा है।