फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM interacted with the winners of Wildlife Week online

सीएम ने वन्य प्राणी सप्ताह के विजेताओं से किया ऑनलाइन संवाद

Thu, 08 Oct 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
CM interacted with the winners of Wildlife Week online
सीएम से अॉनलाइन संवाद करने एनआईसी पहुंचे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

समापन समारोह में भाग लेने एनआईसी पहुंचे विजयी प्रतिभागी

विज्ञापन
बरेली। वन्य प्राणी सप्ताह का बुधवार को समापन हो गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं से संवाद किया।

डीएफओ भरत लाल ने बताया कि एक से सात अक्तूबर तक मनाए गए वन्य प्राणी सप्ताह का इस बार कोरोना महामारी के चलते वर्चुअल आयोजन किया गया। स्कूल-कॉलेजों में अवकाश होने के चलते छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन इसमें प्रतिभाग किया और वन्य जीवों के संरक्षण, उनके महत्व आदि से संबंधित चित्र बनाए। विजयी प्रतिभागियों को बुधवार को सप्ताह के समापन पर सम्मानित किया गया। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयी प्रतिभागियों से संवाद किया। इसमें शामिल होने के लिए बरेली के प्रतिभागी भी एनआईसी पहुंचे, लेकिन मुख्यमंत्री से सिर्फ गोरखपुर, लखनऊ और प्रयागराज के प्रतिभागियों की ही बात हो सकी। डीएफओ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बच्चों से वन और वन्य जीवों के महत्व पर चर्चा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed