{"_id":"65f0003cc857f3bb24034aac","slug":"cm-can-virtually-inaugurate-mahadev-setu-today-bareilly-news-c-4-noi1138-361594-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आज महादेव सेतु का वर्चुअल लोकार्पण कर सकते हैं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आज महादेव सेतु का वर्चुअल लोकार्पण कर सकते हैं सीएम
Tue, 12 Mar 2024 12:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्यमंत्री मंगलवार को महादेव सेतु का वर्चुअल लोकार्पण कर सकते हैं। सीएम योगी लखनऊ से लोकार्पण करेंगे तो स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी पुल के पास मौजूद रहेंगे। भाजपा खेमे में बुधवार को सीएम के आने की भी चर्चा है।
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की 75 विकास योजनाओं का मंगलवार दोपहर तीन बजे सीएम योगी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इनमें बरेली का महादेव पुल भी शामिल है। लोकार्पण के बाद कोतवाली से कोहाड़ापीर तक का सफर आसान हो जाएगा। दिनभर कोतवाली के पास टेंट लगाकर कुर्सियां डालने की तैयारी होती रही।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक बुधवार को सीएम योगी शहर आकर विधिवत तरीके से महादेव पुल का लोकार्पण कर सकते हैं। बरेली कॉलेज में उनकी जनसभा की भी चर्चा चल रही है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भी बुधवार को सीएम के आने की संभावना जताई है। कहा कि आदिनाथ चौक का लोकार्पण भी किया जा सकता है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि अभी तक सीएम के आने की कोई लिखित सूचना नहीं है। फोर्स अलर्ट है, सूचना मिलते ही कार्यक्रम करा दिया जाएगा।