फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cloudy weather will appear

आज से मंडराएंगे बादल, मिलेगी राहत

Tue, 13 Apr 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
cloudy weather will appear
बरेली। पछुआ हवाओं के फिर से चलने के कारण दिन में तपिश भरी गर्मी के बावजूद रात में हल्की राहत का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार की शाम से हवाओं की दिशा बदलने के बाद पहाड़ों की हल्की सर्द हवा के प्रवेश से लोगों को हल्की राहत की उम्मीद जताई है। करीब चार दिन बाद हल्की बारिश की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार को तेज धूप की वजह से सुबह से ही मौसम में तपिश बढ़ गई थी। दोपहर 12 बजे तक धूप और तेज हुई तो तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने लू का एहसास कराया। यह गर्मी शाम पांच बजे तक जारी रही, लेकिन इसके बाद पछुआ हवा चली और राहत मिली। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पछुआ हवा के प्रवेश से शाम को राहत मिली है। उन्होंने अगले कुछ दिनों तक हवा की दिशा स्थिर रहने से हल्के बादल मंडराने के आसार जताते हुए चार दिन बाद हल्की बारिश की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed