{"_id":"60a02b588ebc3e64711b02f7","slug":"clouds-will-hover-over-the-week-with-the-possibility-of-rain-bareilly-news-bly446651659","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते भर मंडराएंगे बादल, ओले के साथ बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्ते भर मंडराएंगे बादल, ओले के साथ बारिश के आसार
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के जारी बुलेटिन में सात दिन में 15 एमएम बारिश की है उम्मीद
विज्ञापन
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से शहर पर घने बादल मंडरा रहे हैं लेकिन अनुकूल माहौल न होने से बारिश नहीं हो रही। शनिवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में करीब हफ्ते भर तक हल्के घने बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर करीब 15 एमएम तक बारिश होने के आसार जताए हैं।
शनिवार को सुबह से ही घने बादलों का जमावड़ा लगा रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली मगर फिर बारिश जैसा माहौल बनने लगा। दिन भर बादल छाए रहे लेकिन उच्च वायुदाब होने से बारिश नहीं हो सकी। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, अरब सागर में उठ रहे चक्रवात की वजह से चल रहीं पश्चिम उत्तर पश्चिम हवाएं अपने साथ बादलों को लेकर प्रवेश कर रही हैं। बादलों का जमावड़ा लग रहा है लेकिन यानी निम्न वायुदाब का क्षेत्र न बनने से बारिश नहीं हो सकी। उन्होंने देर रात हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। साथ ही, हफ्ते भर में अच्छी बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका जताई है। उधर, दिन भर बादल मंडराने से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 36.0 डिग्री और न्यूनतम दो डिग्री कम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 58 फीसदी रहा।