फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clouds will hover for three days, chances of light rain

Bareilly News: तीन दिन मंडराएंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

Mon, 01 May 2023 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Clouds will hover for three days, chances of light rain
बरेली। पसीने से तरबतर हो रहे शहरवासियों को शनिवार रात हुई 20 मिमी बारिश से काफी राहत मिली है। अगले तीन दिन तक बादल मंडराने से तापमान स्थिर रहने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक यह बारिश किसानों के लिए बेहतर साबित होगी। सिंचाई की जरूरत कम होगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार शाम से ही बारिश के अनुकूल माहौल बनने लगा था। रात 12 बजे से बारिश शुरू हुई जो रुकरुक कर भोर तक जारी रही। इससे रविवार को दिन भर हवा में हल्की ठंड का अहसास लोगों ने किया। दिन में भी घने बादल घिरे मगर बारिश नहीं हुई। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र ने अगले तीन दिन तक और बारिश के संकेत दिए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नमी 70 फीसदी रही।
विज्ञापन


बारिश से अब नुकसान की संभावना बेहद कम
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक अब बारिश से नुकसान की आशंका बेहद कम है। जिनके खेत खाली हैं, उन्हें ढैंचा बोने के लिए पलेवा नहीं करना पड़ेगा। उड़द, मूंग समेत जिन फसलों में फूल और फली बन रही हैं, इनके उत्पादन में वृद्धि होगी। मेंथा, हरी मिर्च, टमाटर, भिंडी, लौकी, तोरई के लिए भी बारिश लाभकारी होगी। हालांकि, पत्तेदार सब्जियों पर इसका दुष्प्रभाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीगने से बचें और ज्यादा पानी पीयें
आरोग्य मेला के नोडल अधिकारी डॉ. सीपी सिंह के मुताबिक बेमौसम हो रही बारिश लोगों को बीमार बना सकती है। रविवार को 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेला में बुखार के 298, गैस्ट्रो के 408 और त्वचा संबंधी 594 मरीज इलाज कराने पहुंचे। उन्हें भीगने से बचने, ज्यादा पानी पीने, धूप के सीधे संपर्क में न आने, तबीयत बिगड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने को कहा है।
-
मौसम इनपुट
अधिकतम : 31.6 सात
न्यूनतम : 18.3 छह
पूर्वानुमान : दिन में धूप रहेगी। बादल मंडराने से हल्की बारिश भी हो सकती है।
सूर्योदय : 5:33 बजे
सूर्यास्त : 6:46 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed