{"_id":"627aa09bb01258396177967b","slug":"clouds-increased-humidity-in-the-night-no-relief-from-the-heat-during-the-day-bareilly-news-bly484344151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों ने रात में बढ़ाई उमस, दिन में गर्मी से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों ने रात में बढ़ाई उमस, दिन में गर्मी से नहीं मिली राहत
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में मंगलवार को दोपहर भीषण गर्मी और उमस से बचने को छाया में सुस्ताते और पंखे झलते लोग। ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से ऊंचाई पर छाए बादलों से सोमवार रात में उमस बढ़ी तो न्यनूतम तापमान भी 0.7 डिग्री बढ़कर 25.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालांकि, मंगलवार को सुबह से दोपहर तक हल्की धुंध छाई रहने से धूप की तेजी में कमी आई तो दिन में अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री घटकर 35.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन जनजीवन को दिन भर उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले आंधी के साथ हुई बारिश के बाद से रोजाना दिन में धूप निकल रही है, लेकिन बादलों की वजह से वातावरण में घुली नमी में कोई कमी नहीं आई। धूप के असर से शाम तक आर्द्रता घटकर 32 से 35 प्रतिशत मापी जा रही है, लेकिन रात में नमी ओस में बदलने पर सुबह तक आर्द्रता 65 से 70 प्रतिशत तक हो रही है। इसीलिए बीते सप्ताह की तुलना में दिन में अधिकतम तापमान पांच डिग्री से ज्यादा कम होने के बावजूद जन सामान्य को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। मौसम के बिगड़ैल तेवर ग्रामीण क्षेत्र के उन लोगों को ज्यादा परेशान कर रहे हैं, जिन्हें बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार बादल हटने पर गर्मी बढ़ेगी, लेकिन उमस से काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।