फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   clone train of Shramjeevi Express had to run due to crowd of passengers on Holi

Bareilly: होली पर यात्रियों की बढ़ी भीड़, 20 मिनट के अंतर पर चलानी पड़ी श्रमजीवी एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेन

Mon, 25 Mar 2024 08:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Mar 2024 08:55 AM IST
सार

रेलवे को रविवार दोपहर में यात्रियों का दबाव बढ़ने पर अचानक दिल्ली-राजगीर 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस की अनारक्षित क्लोन ट्रेन चलानी पड़ी। इस ट्रेन के चलने के बाद भी बरेली जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही।

विज्ञापन
clone train of Shramjeevi Express had to run due to crowd of passengers on Holi
बरेली जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के मद्देनजर रविवार को होली विशेष ट्रेनें भी कम पड़ गईं। रेलवे को रविवार दोपहर में यात्रियों का दबाव बढ़ने पर अचानक दिल्ली-राजगीर 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस की अनारक्षित क्लोन ट्रेन चलानी पड़ी। नियमित श्रमजीवी एक्सप्रेस का दिल्ली से चलने का समय दोपहर 1:10 बजे है। इस ट्रेन के दिल्ली से छूटने के साथ ही दोपहर 1:30 बजे दिल्ली से बरेली होते हुए दिल्ली-राजगीर 04050 श्रमजीवी क्लोन एक्सप्रेस चलाई गई।
विज्ञापन


बरेली जंक्शन पर रोजाना 175 ट्रेनों का ठहराव होता है। इनमें ज्यादातर दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़, जालंधर, बठिंडा और लखनऊ, गोखपुर, बनारस, बस्ती, अयोध्या समेत बिहार के छपरा, सीवान, राजगीर, मुजफ्फरपुर बक्सर, कटिहार की ओर आती जाती हैं। होली में यात्रियों का दबाव बढ़ने पर रेलवे बरेली होते हुए अलग-अलग तारीखों में 40 होली विशेष ट्रेनों का संचालन 20 मार्च से कर रहा है। इसके बावजूद होली से एक दिन पहले रविवार दिन में यात्रियों की भीड़ का दबाव रहा। 
विज्ञापन


दोपहर 1:10 बजे 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस दिल्ली से छूटी तो इसमें क्षमता से ढाई गुना यात्री थे। मुरादाबाद, बरेली स्टेशनों पर भी बड़ी संख्या में यात्री श्रमजीवी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में ऐन मौके पर दोपहर 1:30 बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस के पीछे एक और 04050 अनारक्षित क्लोन ट्रेन चलाई गई। इस ट्रेन के चलने के बाद भी बरेली जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षित कोच भी खचाखच भरे
होली से एक दिन पहले ट्रेनों के आरक्षित कोचों पर भी अनारक्षित यात्रियों का कब्जा रहा। दिन भर कंट्रोल रूम में इसको लेकर शिकायतें आती रहीं। दरअसल, नियमित ट्रेनें पहले से ही नो रूम हो चुकी थीं। पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली विशेष ट्रेनों में भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा था। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों ने अनारक्षित टिकट पर यात्रा करना बेहतर समझा। इसका खामियाजा आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ा। ट्रेनों के एसी कोचों में भी अनारक्षित यात्रियों की भीड़ रही।

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण रविवार को 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस की 04050 क्लोन ट्रेन का संचालन किया गया। अनारक्षित श्रेणी के 18 कोच की इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी सहूलियत मिली है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस क्लोन का संचालन रविवार को ऐन मौके पर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed