{"_id":"5d868b248ebc3e015b67a4c1","slug":"climate-bareilly-news-bly377128294","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाएं बदलेंगी अपना रुख अभी और होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाएं बदलेंगी अपना रुख अभी और होगी बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार को आधे शहर में हुई बारिश से ही काफी राहत मिल गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक हल्की मध्यम या झमाझम बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
शनिवार को शहर के राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, संजयनगर, डेलापीर, मॉडल टाउन, नैनीताल रोड और सौ फुटा की ओर करीब घंटे भर अच्छी बारिश हुई। सिविल लाइंस, पीलीभीत बाईपास, शाहजहांपुर और बदायूं रोड की ओर बूंदाबांदी हुई। बारिश से नमी की प्रतिशतता बढ़ने से से मौसम कुछ हद तक राहत भरा रहा। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ आद्रता 88 प्रतिशत दर्ज हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एचएस कुशवाहा ने अगले 24 घंटे में हवा का रुख बदलने से शहर में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि शहर में कम दवाब का क्षेत्र बनने से बारिश शुरू हुई है। अगले चार दिनों में बारिश को हवा के दबाव पर निर्भर होने की बात कही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।