फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clerk of regional higher education office arrested for taking bribe

Bareilly News: क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2024 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 29 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Clerk of regional higher education office arrested for taking bribe
बरेली। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिपिक को एंटी करप्शन की टीम ने चार हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार रात लिपिक के खिलाफ कोतवाली में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विनोद कुमार ने कोचिंग खोलने के लिए उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया था। सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद भी कार्यालय में तैनात अंशकालिक लिपिक कौशल किशोर सक्सेना उर्फ केके काम के बदले चार हजार रुपये मांगने लगा। विनोद ने एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह को कॉल करके इसकी शिकायत की थी। एंटी करप्शन टीम ने लिपिक कौशल किशोर को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली में कौशल किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

तैयार हो चुका था प्रमाणपत्र
आरोपी को पकड़ने के बाद सीओ यशपाल सिंह ने संबंधित कंप्यूटर व रिकॉर्ड की जांच कराई। इसमें पता लगा कि अधिकारी के दस्तखत कराकर संबंधित अनुमतिपत्र कौशल किशोर सक्सेना पहले ही तैयार करा चुका था। वह उसके कंप्यूटर में ओके था पर उसने विनोद को यह नहीं बताया था। वह इसे अफसरों से जारी कराने के नाम पर रकम मांग रहा था। टीम ने संबंधित प्रमाणपत्र भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों के मोबाइल फोन बंद
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारियों में दहशत फैल गई। अफसरों समेत अन्य जिम्मेदारों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। कुछ कर्मचारियों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये साथियों और मीडिया से कार्रवाई की पुष्टि की। चर्चा थी कि दफ्तर भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है, जिसमें कौशल की स्थिति सिर्फ एक छोटी मछली जैसी है। यहां कौशल से पूछताछ में कई और नाम सामने आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed