फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   class six student committed suicide by hanging himself in Bareilly

Bareilly News: स्कूल न जाने पर मां ने डांटा तो कक्षा छह के छात्र ने कर ली आत्महत्या, छत पर मिला शव

Mon, 23 Jan 2023 11:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Jan 2023 11:49 AM IST
सार

बरेली में 14 साल के किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह उसका शव छत पर फंदे से लटका मिला। शव डिश की छतरी से बंधे फंदे से लटका था। बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई।  

विज्ञापन
class six student committed suicide by hanging himself in Bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मां की डांट से नाराज किशोर ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। वह कक्षा छह का छात्र था। हार्टमैन के पास सेंवई वाली गली के निवासी नाजिम उर्फ  गुड्डू पेंटर का बड़ा बेटा फैजान (14) विद्या सागर पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। 

विज्ञापन


सोमवार को स्कूल नहीं जाने पर उसकी मां शन्नो ने डांट दिया। इससे नाराज फैजान सुबह नौ बजे घर की दूसरी मंजिल पर चला गया और डिश की छतरी से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गया। परिजन छत पर गए तो घटना की जानकारी हुई। वे उसे मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

विज्ञापन

दो दिन पहले कलियर शरीफ  से लौटा था परिवार 

हफ्ते भर पहले नाजिम पूरे परिवार के साथ कलियर शरीफ  दरगाह पर हाजिरी लगाने गए थे। वे दो दिन पहले ही घर लौटे थे। दरगाह पर फैजान ने कई फोटो खिंचवाए थे। फोटो देखकर फैजान के माता-पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। घटना से कॉलोनी के लोग भी स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल मन को समझना बहुत जरूरी

काउंसलर डॉ. उज्मा कमर ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में चाहे कितनी भी उन्नति हो जाए, लेकिन बाल मन को समझना वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है। आयु के अनुसार बच्चों में हार्मोनल बदलाव आते हैं। माता-पिता और शिक्षक जब उनके मन को समझने में चूक जाते हैं तो आत्महत्या, पलायन और नशे की प्रवृत्ति बढ़ती है। बच्चों की मानसिक स्थिति को समझकर उसके मुताबिक व्यवहार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed