फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Class second student killed in Bolero collision in Bareilly

Bareilly News: बोलेरो की टक्कर से कक्षा दो की छात्रा की मौत, 10 फीट दूर जाकर गिरी मासूम

Thu, 27 Apr 2023 01:13 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2023 01:13 PM IST
सार

करगैना निवासी दिलहसन की आठ साल की बेटी इनाया नूर सड़क पार कर रही थी। तभी रामगंगा की ओर से आ रही बोलरो ने उसे टक्कर मार दी जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Class second student killed in Bolero collision in Bareilly
इयाना नूर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में करगैना निवासी दिलहसन की आठ साल की बेटी इनाया नूर को सड़क पार करते वक्त रामगंगा की ओर से आ रही बोलरो ने कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने बोलेरो समेत ड्राइवर को पकड़ लिया। सुभाषनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करगैना निवासी दिलहसन की पत्नी रवीना ने बताया कि उनकी बेटी इनाया नूर करगैना प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। दोपहर तीन बजे बेटी घर से करगैना बाजार की तरफ जा रही थी। बदायूं रोड पार करते समय रामगंगा की तरफ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

10 फीट दूर जाकर गिरी बच्ची 

इनाया करीब दस फीट दूर उछलकर रोड पर गिरी। मौका देखकर चालक ने कार समेत भागने का प्रयास किया और दोबारा छात्रा को कुचल दिया। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। परिजन बेटी को अस्पताल ले गए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा और आरोपी को हिरासत में लिया। इस मामले में रवीना की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर बदायूं जिले का है और कार भी उसी की है। घटना के वक्त उसमें कुछ लोग बैठे थे जो मौका देखकर खिसक गए।

भाई ने बताया, जुड़वा बहनें नहीं रहीं

पोस्टमार्टम हाउस पर इनाया का भाई नूर हसन रोता हुआ बहन को याद कर रहा था। उसने बताया कि उसकी दो जुड़वा बहनें शबीना और इनाया थीं। कुछ समय पहले शबीना की तबीयत अचानक खराब हो गई। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अब सड़क हादसे ने इनाया को भी उन लोगों से जुदा कर दिया। मां रवीना का भी बुरा हाल था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed