फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clashes in Samajwadi Party before Nikay Chunav in Pilibhit

Pilibhit News: नसरीन को मिला टिकट तो सपा में मचा घमासान; पार्टी नेता ने लिखा- मैं हिंदू, भोलेनाथ मेरे इष्ट...

Fri, 21 Apr 2023 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Apr 2023 06:27 PM IST
सार

पीलीभीत के पूर्व चेयरमैन सपा नेता राजीव अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा है कि जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा समाजवादी पार्टी को बेचने का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Clashes in Samajwadi Party before Nikay Chunav in Pilibhit
सपा नेता राजीव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में समाजवादी पार्टी में टिकट की घोषणा के बाद घमासान छिड़ गया है। जहां एक दावेदार ने पार्टी छोड़ दी, वहीं शहर से टिकट के दावेदार राजीव अग्रवाल उर्फ टीटी ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए उन पर रुपये लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने फेसबुक पर एक पत्र भी पोस्ट किया है। इसके बाद गुरुवार शाम को वह पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ रवाना हो गए।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी से राजीव अग्रवाल उर्फ टीटी अपनी पुत्रवधू के लिए टिकट मांग रहे थे। राजीव अग्रवाल 2000 से 2005 तक चेयरमैन रह चुके हैं। बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने सपा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। जिसमें शहर से नफीस अंसारी की पत्नी नसरीन को सपा का प्रत्याशी बनाया। इसके बाद पार्टी में उथल-पुथल शुरू हो गई।

विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप 

पूरनपुर के एक नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि संघर्ष हार गया पैसा जीत गया। इसके बाद गुरुवार सुबह सपा नेता राजीव अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा कि जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा समाजवादी पार्टी को बेचने का काम कर रहे हैं। 2022 के चुनाव में दो विधानसभाओं के टिकटों का सौदा उनके सामने हुआ। एक का 25 लाख में दूसरे का 15 लाख में। डील की उन्हें पूरी जानकारी है, तब उन्होंने क्यों नहीं विरोध किया इसका कारण भी लिखा। लिखा-जिलाध्यक्ष ने डील करते समय शीर्ष नेताओं को पैसे भेजने का वास्ता दिया, इसलिए वह चुप रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीटी का कहना है कि अब निकाय चुनाव में पैसों के कारण पार्टी के हितों का ध्यान न रखते हुए अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए धरातल में पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने यह लिखकर खलबली मचा दी कि पीलीभीत नगर पालिका का टिकट काफी पैसों में बेचकर भाजपा को वॉकओवर दिया गया है।

'मैं हिंदू, गंगा की सौगंध उठाने को तैयार'

राजीव अग्रवाल ने लिखा कि कि मैं हिंदू हूं, मां गंगा का मामूली सा भक्त हूं। भोलेनाथ मेरे इष्ट हैं। मैं हर तरह की सौगंध उठाने को तैयार हूं। सपा जिलाध्यक्ष सिख धर्म से हैं। उन्हें उनके धर्म का वास्ता मेरी लिखी टिप्पणी को झूठा साबित करें। अगर जिलाध्यक्ष मुझे झूठा साबित कर सकते हैं तो मैं तुरंत पार्टी और राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा।

राजीव अग्रवाल उर्फ टीटी ने कहा कि पत्र मैंने ही लिखा है। जो आरोप लगाए हैं वह सही है। अगर मैं गलत कह रहा हूं तो सपा जिलाध्यक्ष मुझे झूठा साबित करें। आगे का फैसला शुक्रवार शाम को लिया जाएगा।

सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया कि राजीव अग्रवाल की पुत्रवधू का नाम पैनल में भेजा गया था। प्रदेश स्तर पर टिकट कटा है। रुपये लेने के आरोप निराधार है। विधानसभा चुनाव में अगर रुपये लिए गए थे तब क्यों खामोश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed