{"_id":"6401b493c30a725b140c2974","slug":"clash-over-two-rotis-during-wedding-feast-in-bareilly-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: शादी की दावत में दो रोटी को लेकर मारपीट, महिलाओं ने युवकों को झाड़ू से पीटा, देखिए वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: शादी की दावत में दो रोटी को लेकर मारपीट, महिलाओं ने युवकों को झाड़ू से पीटा, देखिए वीडियो
Fri, 03 Mar 2023 04:42 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 Mar 2023 04:42 PM IST
सार
मारपीट की घटना में लड़की पक्ष से एक महिला ने बरात में आए चार युवकों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। चारों आरोपी रामपुर के मिलक के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
शादी समारोह में हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के मीरगंज के एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। घटना 27 फरवरी की रात की है। रामपुर के मिलक से मीरगंज में बरात आई थी। मैरिज होम में बराती और घराती खाना खा रहे थे। इस बीच एक बराती ने एक साथ दो रोटी उठा ली थी। यह देख एक महिला ने उसे टोक दिया। महिला ने कहा कि यहां और भी लोग हैं। इस बात पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट हो गई। महिलाओं ने भी बरात में आए युवकों को झाड़ू से पीट दिया। किसी तरह लोगों ने विवाद शांत कराया। हालांकि बाद में यह मामला थाने पहुंच गया। चुरई दलपतपुर निवासी महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए बरात में आए चार युवकों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। आरोपियों में अंकित, अनमोल, बिंटू और विशाल है। ये चारों मिलक के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन