फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clash between two groups accused attacked police in bareilly

दो गुटों में संघर्ष: पुलिस पर भी हमला, महिला कांस्टेबल पर छोड़ा कुत्ता, तीन सिपाही समेत सात घायल

Mon, 07 Oct 2024 06:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 06:42 AM IST
सार

बरेली के हल्दी खुर्द गांव में रविवार को दो गुटों में झगड़ा हो गया। सूचना पर फोर्स पहुंची तो आरोपी अपना झगड़ा छोड़कर पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े। घटना में तीन महिला पुलिसकर्मियों समेत सात लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Clash between two groups accused attacked police in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के हल्दी खुर्द गांव में रविवार को दीवार बनाने के विवाद में दो गुटों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर व डंडे चले। सूचना पर पुलिस पहुंची तो अपना झगड़ा छोड़ दोनों पक्ष के लोग पुलिस से ही भिड़ गए और पथराव कर दिया। एक महिला सिपाही पर कुत्ता छोड़ दिया। तीन महिला पुलिसकर्मियों सहित सात लोग घायल हुए हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पांच उपद्रवियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


हल्दी खुर्द में राशिद अली घर की दीवार बनवा रहे थे। पड़ोसी पुत्तन के परिवार ने इसका विरोध जताया। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस पहुंची तो लाठी-डंडे लेकर उन्हें दौड़ा लिया। पुलिस के मुताबिक इसी विवाद के दौरान शाबीन बी ने अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। उसने महिला पुलिसकर्मी मीनू सैनी को घायल कर दिया।
विज्ञापन


हमले में महिला दरोगा रितु राठी, कांस्टेबल सीनू सिंधु व मीनू सैनी घायल हो गईं। वहीं राशिद, शाबीन बी, सोनी और आंचल को ईंट- पत्थरों से चोट आई है। पुलिसवाले कम संख्या में थे, इस वजह से भागना पड़ा। इस पर अधिकारियों को सूचना दी गई। तब मीरगंज थाने से दो गाड़ियों से पुलिसकर्मी पहुंचे और मामला संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने उपनिरीक्षक ईशकलाल की ओर से राशिद हुसैन, अरशद, आंचल, सोनी, शाबीन बी, साजिद, युसूफ समेत सात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इनमें से पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साजिद व युसूफ पुलिस को देख फरार हो गए।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आपसी विवाद कर रहे दो पक्षों की शिकायत पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों से मारपीट की गई है। एक महिला ने पुलिसकर्मी पर कुत्ता भी छोड़ा, जिससे वह घायल हुई है। पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पांच आरोपी जेल भेजे गए हैं। बाकी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed