{"_id":"5fb1719b8ebc3e1a22572689","slug":"claims-wind-streets-littered-with-garbage-garbage-burning-bareilly-news-bly4269216113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावे हवाः कचरे से पटी गलियां, जलता रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावे हवाः कचरे से पटी गलियां, जलता रहा कूड़ा
विज्ञापन
बरेली के इस्लामियां मैदान में जलता कूड़ा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सड़कों पर फैला कचरा बना राहगीरों के लिए मुसीबत, डलावघर भी कूड़े से अटे रहे
विज्ञापन
बरेली। दिवाली पर अवकाश के चलते शहरवासियों को कोई समस्या न हो इसके लिए नगर निगम ने कई टीमें लगाई थीं। शिकायतें सुनने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया था मगर हकीकत नगर निगम के दावों से अलग निकली। गलियों-सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा था। डलावघर भी कूड़े से अटे थे।
त्योहारों के मद्देनजर करीब चार दिन तक अवकाश के चलते नगर निगम ने रोस्टर लागू किया है। जिसके तहत शहर में साफ सफाई के साथ ही, कहीं समस्या पर तत्काल जोन कार्यालयों से राहत दिलाने का दावा था। नगर निगम परिसर में कंट्रोल रूम भी बनाकर हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए थे। जानकारी के मुताबिक कंट्रोल रूम पर गदंगी, जलभराव समेत करीब 50 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई। जिनमें से ज्यादातर का तत्काल निस्तारण का दावा तैनात स्टाफ कर रहा है मगर लोगों की मानें तो कई बार कॉल करने पर फोन उठा और शिकायत दूर करने भी टीम नहीं पहुंची। जहां अफसरों ने पैरवी की, वहीं मुस्तैदी से काम किया गया। सुभाषनगर, पुराना शहर, आलमगीरी गंज और कालीबाड़ी से सर्वाधिक शिकायतें पहुंची थी।

धधक रहा कचरा... स्थानीय लोग परेशान
इस्लामिया ग्राउंड, सिटी माल गोदाम रोड, सैटेलाइट रोड और श्यामगंज स्थित डलावघर कचरे से पूरी तरह पटे हुए दिखाई दिए। हालत यह थी कि सड़कों पर पसरे कचरे की बदबू के बीच गुजरना दूभर हो रहा था। स्थानीय लोगों ने कचरे को खत्म करने के लिए उसमें आग भी लगा दी थी। जिससे धुएं का गुबार उठ रहा था। शहर में जगह-जगह कचरा जल रहा है मगर कार्रवाई न होने से लोग बेखौफ हैं।
विज्ञापन