फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civil Lines was sure would be smart !

तो तय था सिविल लाइन्स ही स्मार्ट बनेगा!

Thu, 02 Jun 2016 12:55 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 02 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
 कंसल्टेंट एजेंसी ने पहले ही कह दिया था कि स्मार्ट सिटी बनाने के लिए रिट्रोफिटिंग के विकल्प के तहत भी  सिविल लाइन्स एरिया ही सबसे उपयुक्त है। ऑनलाइन वोटिंग में यही इलाका जीता है। वोटिंग खत्म होने से 24 घंटे पहले तक सिविल लाइन्स और पीलीभीत बाईपास एरिया 42-42 प्रतिशत वोटिंग के साथ बराबरी पर थे। एक दिन की वोटिंग में 33 हजार से ज्यादा वोट पड़ गए और  सिविल लाइन्स के पक्ष में छह प्रतिशत वोटों की बढ़ोत्तरी हो गई। वोटिंग में फर्जीवाड़े की बात भी सामने आयी और 867 वोट जो फर्जी वोट निरस्त हुए हैें। 
विज्ञापन

अब ये सावल उठ रहा है कि ये वोटिंग महज खानापूरी तो नहीं थी। पब्लिक डिबेट में सबसे पहले पीलीभीत बाईपास का ही नाम उभरा। अब संकट ये है कि यहां सेटेलाइट सेे फन सिटी तक बड़ी संख्या में अवैध कालोनियां बनी हैं।  इनमें बहुत ज्यादा बदलाव संभव नहीं है। लबे सड़क ग्रीन बेल्ट तक में अतिक्रमण है और बीडीए की मिलीभगत से कायदों की धज्जियां उड़ाने वाले सब बड़े लोग हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि इसीलिए एजेंसी इस एरिया को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने से पीछे हट गई? एजेंसी के प्लानिंग हेड मुजीबुर्रहमान के अनुसार केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी की जो गाइड लाइन दी है, उसमें शहर का वह एरिया ही स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जा सकता है, जो एरिया पब्लिक ज्यादा इस्तेमाल करती हो क्योंकि इस इलाके में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट भी बढ़ेगा।  स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में अधिकांश काम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मोड) पर होने हैं। अन्य एरिया में निवेश की संभावनाएं कम हैं। इसलिए सिविल लाइन्स एरिया को ही लेना फायदेमंद रहेगा। 
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए रेट्रोफिटिंग में सिविल लाइन्स एरिया  इस पर मुहर लग गई है। हालांकि कई अन्य तरीके से हुई वोटिंग की गिनती बाकी बची है। इनको गिनने के बाद ही अंतिम फैसला आएगा। mygov.in वेबसाइट पर चल रही वोटिंग 5 जून तक चलेगी। हालांकि यहां भी सिविल लाइंस आगे चल रहा है। फेसबुक पर वोटिंग नहीं हो रही है। ऑफलाइन और ट्विटर पर भी वोटिंग हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- रुझान 
एरिया                            माईजीओवी.इन का     ट्विटर
एरिया एक सिविल लाइन्स-     47                     63 
एरिया दो पीलीभीत बाईपास-    35                  30 
एरिया तीन राजेंद्रनगर-             14                 17 


(नोट- ये आंकड़े प्रतिशत में हैं। ऑफलाइन 500 वोट की गिनती भी बाकी है। पैन सिटी पर ऑनलाइन वोटिंग पांच जून तक चलेगी।)

- पैन सिटी पर वोटिंग शुरू 
पैन सिटी के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। नगर निगम की वेबसाइट पर इसकी जानकारी अपलोड कर दी गई है। कंसलटेंट एजेंसी दराशॉ के प्लानर देवेश ने बताया कि पैन सिटी की वोटिंग के लिए छह विकल्पों को अपलोड किया गया है। इसमें से जिन तीन प्रोजेक्ट को सबसे अधिक अंक मिलेंगे उस पर पहले ध्यान दिया जाएगा। 
- यह हैं छह प्रोजेक्ट
ई गवर्नेंस
सॉलिड वेस्ट प्लांट 
ट्रांसपोर्ट 
वाटर सप्लाई 
पावर सप्लाई
ट्रैफिक मैनेजमेंट 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed