फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civil Judge Jyotsna Rai death case Priyanka Gandhi targeted the bjp government

UP: 'भाजपा राज में महिला जजों की सुरक्षा का ये हाल है...' ज्योत्सना राय की मौत पर प्रियंका ने सरकार को घेरा

Tue, 06 Feb 2024 01:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 01:41 PM IST
सार

महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बदायूं की सिविल जज ज्योत्सना राय की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा राज में महिला जजों की सुरक्षा का ये हाल है तो सोचिए कि एक सामान्य लड़की हर दिन किस भय के साथ जीती होगी। 

विज्ञापन
Civil Judge Jyotsna Rai death case Priyanka Gandhi targeted the bjp government
प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय की मौत के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के बांदा में कुछ हफ्ते पहले एक महिला जज ने इच्छा मृत्यु मांगी। अब बदायूं में एक महिला जज का शव उनके घर में पाया गया है, जिसकी जांच पर उनके परिवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा राज में महिला जजों की सुरक्षा का ये हाल है तो सोचिए कि एक सामान्य लड़की हर दिन किस भय के साथ जीती होगी। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि एनसीआरबी के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर-1 है। हर घंटे आठ महिलाएं अपराध का शिकार बनती हैं। उप्र महिलाओं के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है, क्योंकि सुरक्षा के सारे बड़े-बड़े दावे सिर्फ विज्ञापनों में हैं। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के आंकड़े यह दिखाते हैं कि सरकार असल में महिला सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है। अब महिलाओं और समाज की जागरूकता ही उन्हें दमन और हिंसा के इस भंवर से निकालेगी। 
विज्ञापन


Judge Jyotsna Rai: महिला जज ने मौत से पहले इन लोगों से की थी फोन पर बात, कॉल डिटेल से नया मोड़; रात में...
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं में शनिवार सुबह सरकारी आवास में सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय (29) का शव फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके आवास का दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक छानबीन में कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला था। वहीं, उनके पिता अशोक राय ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। अगले दिन पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई। 

हत्या के एंगल पर पुलिस कर रही जांच 
जज ज्योत्सना राय ने अपनी मौत से पहले अपने मोबाइल फोन से कई नंबरों पर बात की थी। पुलिस तफ्तीश में वे परिजनों और उनके दोस्तों के निकले हैं। फिलहाल शहर कोतवाली पुलिस हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। अगर इसमें साक्ष्य नहीं मिले तो मुकदमा आत्महत्या में तरमीम कर दिया जाएगा।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि परिवार वालों ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। पहले परिवार वालों की बात सुनी जाएगी। अगर वह कोई साक्ष्य देते हैं तो उस पर अमल किया जाएगा। उन साक्ष्यों को मुकदमे में शामिल किया जाएगा। अगर हत्या के एंगल पर कोई साक्ष्य नहीं मिलते हैं तो मुकदमे को आत्महत्या में तरमीम कर दिया जाएगा। इससे पहले परिवार वालों से ही बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed