फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities,Flyover

हार्टमन फ्लाईओवर: पुल की सरिया भी काट ले गए चोर.. अब न दिखाना गाड़ियों का जोर

Thu, 29 Aug 2019 03:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,Flyover
बरेली। हार्टमन ओवरब्रिज पर हुए खतरनाक गड्ढों की सरिया कई दिन से बाहर निकली थी। इसकी सुध न लेने पर स्मैकि इसे काट ले गए। बाद में पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों ने लोहे का जाल की मरम्मत कराए बगैर ही गड्ढों को ऐसी ही सीमेंट से भर दिया है। इंजीनियरों का कहना है कि लोहे का जाल ठीक न कराए जाने से पुल के गड्ढे भरने के नाम पर लीपापोती से कभी भी भारी वाहन निकलने के दौरान बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मानकों को दरकिनार कर घटिया सामग्री लगाए जाने से करीब एक दशक पहले बना यह ओवरब्रिज अभी से भी काफी जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। पिछले साल भी इस फ्लाईओवर पर खतरनाक गड्ढे हो गए थे। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत के नाम पर लीपापोती की। इस वजह से इस ओवरब्रिज पर फिर से कई जगहों पर कई फुट के गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों की इतनी ज्यादा गहराई है कि पुल की सड़क को मजबूती देने के लिए बना लोहे का जाल तक बाहर दिखाई देने लगा था। वाहनों के निकलने के सरिया टूट गई थी। इसके बावजूद न तो पीडब्ल्यूडी और न ही सेतु निगम के अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। बताते हैं कि मंगलवार की रात में स्मैकिए सरियों को काट ले गए। इसकी भनक जब बुधवार को अधिकारियों को लगी तो जाल की मरम्मत कराए बगैर ही मौके पर मजदूरों को भेजकर सीमेंट से पैच वर्क का काम ऐसे ही करा दिया। जबकि इंजीनियर इसे काफी खतरनाक बताया। उनका कहना है कि लोहे का जाल ठीक कराए बगैर ऐसी ही मरम्मत कराया जाना खतरनाक होता है। भारी वाहनों के निकलने के दौरान इसमें अचानक गहरा गड्ढा होने से बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन


हार्टमन ओवरब्रिज की मरम्मत कराने के लिए इस बार मैंने सेतु निगम के अधिकारियों से कहा था। अगर सरिया का जाल ठीक कराए बगैर ऐसी ही गड्ढा भरा जा रहा है तो यह स्थिति ठीक नहीं है। रिपेयरिंग का काम किस तरह से हुआ है, मौके पर पहुंचकर मैं खुद इसकी जांच करूंगा। -प्रमेश गुप्ता, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed