{"_id":"5ddeeadb8ebc3e548f557912","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3857592118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआइऱ् और चौपुला पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरआइऱ् और चौपुला पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो=
कैच: आईवीआरआई ओवरब्रिज
टुल्ला: प्रमुख सचिव के सामने दावा करके भूला रेलवे
रेलवे का काम जनवरी तक पूरा होने के आसार नहीं
सेतु निगम ने भी उधड़ी पड़ी सर्विस लेन की नहीं कराई मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बतौर नोडल अफसर जिले के दौरे पर आए प्रमुख सचिव नवनीत सहगल के सामने आईवीआरआई ओवरब्रिज पर जनवरी में ही काम पूरा करने का रेलवे अफसरों का दावा पूरा होता नहीं दिख रहा। रेलवे के निर्माण की रफ्तार पहले की तरह सुस्त है। दूसरे नैनीताल रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की खस्ताहाल सर्विस लेन भी अब तक ठीक नहीं कराई गई है। हालांकि सेतु निगम के अधिकारियों का दावा है कि वे एक-दो दिन में रोड बननी शुरू हो जाएगी।
ओवरब्रिज काफी समय से अधूरा पड़ा हुआ है। ओवरब्रिज का क्रासिंग के ऊपर का हिस्सा रेलवे को बनाना है। करीब आठ महीने काम लटका रहने के बाद रेलवे ने कुछ दिन पहले गार्डर बनाने शुरू किए हैं लेकिन काम की रफ्तार काफी धीमी है। इसके अलावा एक साइड में टू-लेन ओवरब्रिज का काम ही नहीं शुरू हुआ है। 20 नवंबर को प्रमुख सचिव के सामने रेलवे अफसरों ने ओवरब्रिज का निर्माण जनवरी में पूरा करने का दावा किया था। अभी जिस तरह पिलर पर गार्डर रखने समेत कई दूसरे काम बाकी है, उसे देखते हुए यह मुमकिन नहीं लग रहा है। संभावना जताई जा रही है कि यह काम पूरा होने में कम से कम तीन महीने और लगेंगे।
इनसेट-
चौपुला फ्लाईओवर
एनओसी के लिए सीपीएम ने वन मंत्रालय के अफसरों से की बात
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर का काम वन विभाग की एनओसी न मिलने से प्रभावित हो रहा है। इस वजह से सर्विस लेन भी नहीं बन पा रही है। सेतु निगम ने आठ महीने पहले वन विभाग से एनओसी के लिए आवेदन किया था। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि एनओसी के लिए वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय के लखनऊ कार्यालय में अफसरों से बात की गई है। सीपीएम देवेंद्र राय ने बताया कि एनओसी की अनुमति जल्द पाने के लिए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लोगों से बात की गई है। उम्मीद है कि जल्द अनापत्ति मिल जाएगी।