{"_id":"5dd99dd68ebc3e54cb5754e4","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly385183035","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम अब भी बेहाल- पब्लिक हैरान! प्रमुख सचिव के जाते ही सारे ‘दोषी’ वहीं विराजमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम अब भी बेहाल- पब्लिक हैरान! प्रमुख सचिव के जाते ही सारे ‘दोषी’ वहीं विराजमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पब्लिक हैरान है। कारण भी हैरान करने वाला है। जिले के नोडल अफसर और प्रदेश की अफसरशाही के बड़े साहब ने कार्रवाई के निर्देश दिए। गड़बड़ी करते पाए गए कर्मचारियों को हटाने को कहा, लेकिन स्थानीय अफसर तो उनकी भी नहीं सुन रहे। लोगों में चर्चा है कि जब प्रमुख अफसर की बात नहीं मानी जा रही तो फिर किसकी मानी जाएगी। प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने 20 नवंबर को स्कूल, अस्पताल आदि के निरीक्षण में गंभीर गड़बड़ियां पकड़ी थी। उन्होंने मौके पर ही इन मामलों में कार्रवाई के आदेश दिए थे। लेकिन स्थानीय अफसरों ने कई मामलों में एक्शन ही नहीं लिया है। तर्क दे रहे हैं कि अभी औपचारिकताएं पूरी नहीं हुई हैं तो एक्शन आखिरी किस आधार पर लें। अधिकारियों का कहना है कि प्रमुख सचिव की निरीक्षण आख्या आने के बाद उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
घंघोरा-घंघोरी
बच्चों को दूध की जगह चाय पिलाने वाले हेडमास्टर को नहीं हटाया
प्रमुख सचिव ने भोजीपुरा के गांव घंघोरा-घंघोरी के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया तो मिड डे मील में बच्चों को दूध के बजाय चाय पिलाते देखकर हैरान रह गए। चाय भी खराब दूध की बनाई गई थी। हेडमास्टर सोमपाल से पूछताछ की तो पता चला कि शिक्षामित्र ममता अपने घर से खराब दूध ले आई थी। इसीलिए उसमें चाय की पत्ती डलवा दी। प्रमुख सचिव के आदेश के बाद बीएसए ने हेडमास्टर को निलंबित तो कर दिया, लेकिन यह अभी भी स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा है। बीएसए तनुजा त्रिपाठी का कहना है कि हेडमास्टर को निलंबन के बाद दूसरी जगह अटैच कर दिया गया है, लेकिन वह उसी स्कूल में क्यों है, इसकी जानकारी लेंगी।
बहेड़ी
सीएसची का स्टोर इंचार्ज भी कुर्सी पर जमा
प्रमुख सचिव नेे बहेड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तो यह देखकर हैरानी जताई कि अस्पताल में दवाओं के वितरण का न तो रिकॉर्ड बनाया जा रहा और न ही अस्पताल में कहीं यह दर्शाया गया था कि कौन सी दवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने स्टोर इंचार्ज आईडी भट्ट पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया, लेकिन अभी भी वह सीएचसी से नहीं हटाए गए हैं। इसमें सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि अभी कार्रवाई लंबित है। स्टोर इंचार्ज से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले में एसीएमओ और चीफ फार्मासिस्ट को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
जवाहरपुर
खंभे लगाए मगर इंजीनियर नहीं हटाए
प्रमुख सचिव की मौजूदगी में बहेड़ी के जवाहरपुर में चौपुला में लोगों ने शिकायत की थी पिछले साल आंधी में गिरे पोल और ट्रांसफार्मर को अब तक ठीक नहीं किया गया है। प्रमुख सचिव ने इसमें कार्रवाई के आदेश दिए थे। प्रमुख सचिव के सख्त तेवर दिखाने के बाद खंभे-ट्रांसफार्मर तो लगवा दिए गए, लेकिन इंजीनियरों को अभ तक नहीं हटाया गया। वो अब भी पहले जैसे ही काम कर रहे हैं।
घंघोरा-घंघोरी
बच्चों को स्वेटर मिले और न नई किताबें
प्रमुख सचिव ने घंघोरा-घंघोरी स्कूल में बच्चों के बस्तों को चेक किया तो पता चला कि उन्हें पिछले साल की किताबों से पढ़ाया जा रहा है। पूछताछ करने पर बताया गया कि आधे से ज्यादा शिक्षा सत्र गुजरने के बावजूद अभी तक स्कूल में इस साल की किताबें भेजी ही नहीं गई हैं। इसके बावजूद अब तक स्कूल में किताब और स्वेटर नहीं बांटे गए हैं। मझौआ गंगापुर स्कूल में इंग्लिश मीडियम होने के बावजूद बच्चों को हिंदी माध्यम की पढ़ाई कराई जा रही है।
मझौआ गंगापुर
चोकर की मात्रा फिर भी नहीं बढ़ाई
निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव मझौआ गंगापुर पशु आश्रय केंद्र पर यह देखकर नाराज हुए कि पशुओं को चोकर कम और भूसा ज्यादा दिया जा रहा था। उन्होंने चोकर की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद यहां व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। शनिवार को पशु आश्रय स्थल पर दोपहर 2.40 बजे कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। चोर में चोकर की बहुत कम मात्रा थी।
बहेड़ी
गलत आपरेशन वाला मरीज डर से अस्पताल ही नहीं गया
बहेड़ी के जवाहरपुर गांव में नोडल अफसर नवनीत सहगल ने ग्रामीणों के साथ चौपाल शुरू ही की थी कि स्ट्रेचर पर पहुंचे एक ग्रामीण आबिद हुसैन ने फरियाद की कि डॉक्टर ने उसकी टूटी टांग का गलत आपरेशन कर दिया है। वह काफी दिनों से परेशान है और अब उसका इलाज भी नहीं किया जा रहा है। प्रमुख सचिव के कहने पर सीडीओ से 101 नंबर डायल करके एंबुलेंस को आने को कहा लेकिन डर के कारण वह अस्पताल ही नहीं गया।
आईवीआरआई
अभी नहीं बनी ओवरब्रिज की टूटी सर्विस लेन
बहेड़ी जाते हुए प्रमुख सचिव नवनीत सहगल नैनीताल रोड पर निर्माणधीन आईवीआरआई ओवरब्रिज के पास रुके थे। उन्होंने सेतु निगम व रेलवे के अधिकारियों को पुल का काम जल्द पूरा करने के निर्देश देने के साथ टूटी सर्विस लेन की मरम्मत के निर्देश दिए थे, लेकिन जो अब तक नहीं बनाई गई है। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन का कहना है कि दो-तीन दिन में रोड को ठीक करा दिया जाएगा।